
प्रमुख पर्सनल केयर कंपनी आरएसएच ग्लोबल ने अपने ब्रांड ‘जॉय’ के लिए नया मार्केटिंग अभियान शुरू किया है और अभिनेत्री मौनी रॉय को इसका ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरएसएच ग्लोबल ने एक बयान में कहा कि अभिनेत्री मौनी राय महिलाओं को उन गुणों को गले लगाने के लिए प्रेरित करेंगी, जो उन्हें प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाता है।
ब्रांड का दर्शन यह है कि हर महिला सुंदर होती है
कंपनी ने कहा कि इस अभियान में मौनी राय यह संदेश देंगी कि हर महिला सुंदरता और बुद्धिमत्ता दोनों से संपन्न होती है। मौनी रॉय ने ट्वीट कर कहा, “सुंदरता को समझदारी से निखारें. जॉय हनी अलमोंड्स, बॉडी लोशन प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाते हैं।”आरएसएच ग्लोबल की मुख्य विपणन अधिकारी पोलोमी रॉय ने कहा, “ब्रांड का दर्शन यह है कि हर महिला सुंदर होती है और यह कंपनी के उत्पादों से भी जाहिर होता है, जो प्राकृतिक तत्वों से बनाए जाते हैं।
Poulomi Roy, Mouni Roy
Mouni Roy
Mouni Roy
Mouni Roy
Mouni Roy
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)