Advertisment

'जट्टू इंजीनियर' की सक्सेस पार्टी पर बोले राम रहीम किसी भी धर्म में गोमांस खाना जरूरी नहीं

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'जट्टू इंजीनियर' की सक्सेस पार्टी पर बोले राम रहीम किसी भी धर्म में गोमांस खाना जरूरी नहीं

रॉकस्टार बाबा के नाम से मशहूर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' की सफलता का जश्न यहां गाय के दूध की पार्टी के साथ मनाया गया। फिल्म की सफलता पर यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को गाय का दूध पीने के लिए दिया गया। इस मौके पर बाबा राम रहीम ने गाय को 'राष्ट्रीय माता' घोषित करने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा और निशानेबाज रंजन सोढी भी मौजूद थे।

इस मौके पर संत राम रहीम ने कहा कि किसी भी धर्म में गोमांस खाना जरूरी नहीं बताया गया है। दूसरे धर्म के लोगों को भी हिंदू धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को शुरू करने का मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना है, ताकि दूसरे धर्म के लोग भी गाय को लेकर हमारा सम्मान करें। खास बात यह कि गाय को 'राष्ट्रीय माता' घोषित करने के अभियान का समर्थन करते हुए श्याम जाजू, कैलाश विजयवर्गीय और मनोज तिवारी ने एक ज्ञापन पर अपने हस्ताक्षर भी किए।

अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' को मिली शानदार सफलता पर संत राम रहीम ने कहा कि फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी है कि कैसे गरीबी, बेरोजगारी और नशीली दवाओं से प्रभावित गांव ने इच्छा शक्ति के बल पर उसे आदर्श गांव बनाया। बता दें कि ‘एमएसजी’ सीरिज की फिल्मों से पहचान बनाने वाले डॉ. राम रहीम की पांचवी फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' 19 मई को रिलीज हुई थी। निर्माताओं ने दावा कि रिलीज के 19 दिनों के अंदर फिल्म ने 291 करोड़ रुपए की कमाई की है।

publive-image Saint Gurmeet Ram Rahim Singhpublive-image Saint Gurmeet Ram Rahim Singh, Honeypreet Insanpublive-image Saint Gurmeet Ram Rahim Singh,publive-image Saint Gurmeet Ram Rahim Singh, Honeypreet Insanpublive-image Saint Gurmeet Ram Rahim Singh, Honeypreet Insanpublive-image Kailash Vijayvargiya, Manoj Tiwari, Saint Gurmeet Ram Rahim Singh ,Honeypreet Insan,publive-image Kailash Vijayvargiya, Manoj Tiwari, Saint Gurmeet Ram Rahim Singh ,Honeypreet Insan,publive-image Manoj Tiwari, Saint Gurmeet Ram Rahim Singh ,Honeypreet Insan,
Advertisment
Latest Stories