/mayapuri/media/post_banners/c0df7d631a4138e24c1156afaf773be6bfc0e33fa93e9e3f8843c7fe1023f002.jpg)
एक्सपैन्डेबल्स - अंग्रेज़ी का यह शब्द मनोरंजन से जुड़े मीडिया ग्रुप की दुनिया में अब एक ऐसा विश्वसनीय और कारगर नाम बनकर उभरा है जिसकी कल्पना इसकी संरचना के वक्त किसी को नहीं थी।
दो साल से भी कम समय में एक्सपैन्डेबल्स ने एक वाट्सएप ग्रुप से कहीं आगे जाकर एक ऐसा मकाम बनाने की ओर कदम बढ़ा लिया है, जो अपने आप में एक अनोखी सी मिसाल बन गया है।
मनोरंजन जगत की मीडिया से सरोकार रखनेवाले तमाम लोगों का समूह एक्सपैन्डेबल्स महज़ ख़बरों के आदान-प्रदान का विश्वसनीय स्रोत नहीं बना है बल्कि ये दिलों को जोड़ने और पत्रकारों के अहम योगदान को रेखांकित करने का ज़रिया बन गया है।
इसी कड़ी में अब एक्सपैन्डेबल्स की ओर से एक मीडिया कैलेंडर जल्द लॉन्च किया जा रहा है, जिसके पन्ने पर पत्रकारों को तरजीह दी गई है। इस कैलेंडर का डिजिटल संस्करण 25 जनवरी को लॉन्च किया है, जबकि इसका प्रिंट संस्करण 4 मार्च को मुम्बई के जुहू इलाके में स्थित पीवीआर सिनेमा में एक रंगारंग कार्यक्रम में जारी होगा।
जो चुनिंदा पत्रकार इस खास कैलेंडर की शोभा बढ़ाएंगे, उनमें लिपिका वर्मा, जस्टिन राव, भावना मुंजाल, वैभवी रिशबूद, दिव्या सोलगामा, इरबाज़ अंसारी, सिमरन सिंह, पूजा नवाथे जैसे कई अन्य पत्रकारों का भी शुमार है।
ग़ौरतलब है कि पत्रकारों के उल्लेखनीय योगदान को पहचानने और सम्मानित करने के लिए एक्सपैन्डेबल्स की ओर से एक्सपैन्डेबल्स अवॉर्ड्स की शुरुआत भी पिछले साल की गई थी, जिसे पहले ही साल बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला था। इसे देखते हुए इस साल एक्सपैन्डेबल्स अवॉर्ड्स को और भी बड़े और भव्य पैमाने पर आयोजित करने का फ़ैसला किया गया है। इतना ही नहीं, अवॉर्ड्स की कैटगिरीज़ और इसकी संख्या में भी इस बार बढ़ोत्तरी की गई है।
मीडिया से जुड़े लोगों को इस बार 30 कैटगरीज़ में सम्मानित किया जायेगा, जो कि इस प्रकार हैं
1. बेस्ट रिपोर्टर
2. बेस्ट पीआर
3. बेस्ट परफॊर्मर ऑफ़ द ईयर
4. बेस्ट सेलिबिट्री मैनेजर
5. बेस्ट मीडिया ऑर्गनाइज़र
6. बेस्ट मीडिया फोटोग्राफ़र
7. बेस्ट मीडिया वीडियोग्राफ़र
8. एक्सपैन्डेबल्स अमर्जिंग फेस ऑफ़ द ईयर - जनर्लिस्ट
9. एक्सपैन्डेबल्स अमर्जिंग फ़ेस ऑफ़ द ईयर - पीआर
10. बेस्ट न्यूज़ एंकर
11. बेस्ट रेडियो जॉकी
12. बेस्ट ब्लॉगर
13. बेस्ट एडिटर - टीवी
14. बेस्ट एडिटर - प्रिंट
15. बेस्ट एडिटर - ऑनलाइन
16. बेस्ट क्रिटिक
17. बेस्ट ट्रेड एनिलिस्ट
18. आम आदमी क्रिटिक
19. बेस्ट परसॉना ऑफ़ द ईयर
20. एक्सपैन्डेबल्स डिजिटल एम्बैसेडर
21. बेस्ट कॉलमिनिस्ट
22. बेस्ट यूट्यूब चैनल
23. बेस्ट सोशल मीडिया पर्सनैलिटी
24. एक्सपैन्डेबल्स एक्टिव मेम्बर ऑफ़ द ईयर
25. लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - जर्नलिस्ट
26. लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - फ़ोटोग्राफ़र
27. लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - वीडियोग्राफ़र
28. लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - पीआर
29. बेस्ट बॉलीवुड करेस्पोन्डेन्ट इन क्राइम बीट
30. बेस्ट पीआर आर्गनाइजेशन
बहरहाल, आप सभी को ये जानकारी भी दे दें कि एक्सपैन्डेबल्स ने अब एक नये आयाम की तरफ़ कदम बढ़ा दिया है। इस कड़ी में जल्द महिलाओं के लिए एक फुटबॉल लीग और पुरुषों के लिए एक क्रिकेट लीग का लॉन्च होने जा रहा है।
यह तो महज़ आगाज़ है, आगे आगे देखिए होता है क्या!!