/mayapuri/media/post_banners/020d74617e5c24d46c3efa7cbda8c120bf271b1f266022dc6e30973584068e91.jpg)
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रीमियर 13 सितम्बर को हुआ। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। TIFF 2019 के रेड कार्पेट पर प्रियंका अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर उनके साथ फरहान अख्तर और डायरेक्टर शोनाली बोस भी मौजूद थीं।
इसके अलावा फिल्म के एक्टर रोहित सराफ, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पहुंची। इन सभी के साथ मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता भी मौजूद थे। फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा की जिंदगी पर आधारित है। इस दौरान प्रियंका का रेड कार्पेट लुक देखने लायक था। ब्लैक एंड व्हाइट लेयर्ड फ्रिल ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं फरहान अख्तर भी अपने ब्लू पैंट सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि फिल्म द स्काई इज पिंक, प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड कमबैक फिल्म है। फिल्म की कहानी एक टीनएज बच्ची पर आधारित है, जिसको एक खतरनाक बीमारी हो जाती है। फिल्म में बच्ची की नजरों से उसके माता-पिता की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
Priyanka Chopra Jonas
Priyanka Chopra Jonas & Farhan Akhtar
Priyanka Chopra with fans 1
Priyanka Chopra with fans
Farhan Akhtar, Shonali Bose, Priyanka Chopra Jonas
Rohit Saraf
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)