अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश

author-image
By Mayapuri Desk
अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश
New Update

हर साल टीवी पर कई भक्ति से भरे सीरियल देखने मिलते हैं। जल्द ही कलर्स पर ' राम सिया के लव-कुश' सीरियल आने वाला है। हाल ही में इस सीरियल का लॉन्च हुआ जिसमें इसके स्टारकास्ट और मेकर्स नजर आए। इस मौके पर सीरियल के कलाकार अपने किरदार के गेटअप में नजर आए। सीरियल में राम, सीता, लव और कुश का रोल निभाने वाले कलाकारों का खूबसूरत लुक देखने मिला। राम के किरदार में नजर आने वाले एक्टर हिमांशु सोनी ने बताया कि वो बचपन से ये पौराणिक कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं। राम का किरदार निभाना उनके लिए एक बेहतरीन अनुभव है।  हिमांशु सोनी पहली बार ऐसे किरदार में नजर नहीं आ रहे हैं।

इससे पहले ये बुद्धा और नीली छतरी वाले जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। सीरियल में सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस शिवाया पथानिया ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी पूरी फैमिली भगवान राम और मां सीता की पूजा करते हैं। मुझे इस किरदार में देखकर उन्हें काफी खुशी हुई थी। इस सीरियल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ तिवारी ने बात करते हुए कहा कि ये हमारे देश की सबसे बड़ी पौराणिक कथा है। मैं सीरियल के जरिए लोगों को जड़ों से जोड़कर रखना चाहता हूं। सीरियल में जहां लव के किरदार हर्षित काबरा वहीं, कुश के रोल में जुबैर अली नजर आएंगे। लॉन्च के वक्त इन दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट का अपने किरदार में क्यूट अंदाज दिखा। ये सीरियल 5 अगस्त से कलर्स पर 8:30 पर दिखाई देगा। इससे पहले भी रामायण से जुड़ी कहानी पर कई ऐसे सीरियल बन चुके हैं और लोगों को काफी पसंद भी आए थे।

अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Himanshu Soni as Lord Ram, Shivya Pathania as Sita अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Himanshu Soni as Lord Ram, Shivya Pathania as Sita अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Himanshu Soni as Lord Ram, Shivya Pathania as Sita, Krish Chauhan as Kush and Harshit Kabra as Luv अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Himanshu Soni as Lord Ram and Shivya Pathania as Sita अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Harshit Kabra as Luv, Shivya Pathania as Sita and Krish Chahuan as Kush अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Krish Chauhan as Kush, Himanshu Soni as Lord Ram, Shivya Pathania as Sita and Harshit Kabra as Luv अयोध्या के गुप्तार घाट में लॉन्च हुआ कलर्स का नया सीरियल राम सिया के लव कुश Siddharth Kumar Tewary, Harshit Kabra as Luv, Himanshu Soni as Lord Ram, Shivya Pathania as Sita, Shree 108. Mahant Kalyan Dasji, Krish Chauhan as Kush and Nina Elavia Jaipuria

#Siddharth Kumar Tewary #colors #Harshit Kabra as Luv #Himanshu Soni as Lord Ram #Krish Chauhan as Kush and Nina Elavia Jaipuria #Ram Siya Ke Luv Kush #Shivya Pathania as Sita #Shree 108. Mahant Kalyan Dasji
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe