Advertisment

"मां की भाषा संस्कार देती हैं, हिंदी भाषा व्यव्हार देती है"

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
"मां की भाषा संस्कार देती हैं, हिंदी भाषा व्यव्हार देती है"

भारतीय हिंदी सिनेमा विश्व में अपनी पहचान रखता है और बना भी रहा है। आज हर जगह किसी न किसी हिंदी फिल्म की चर्चा विश्व में होती रहती है। पर भारत में अनेक राज्य और उनकी भाषाएं है, जो अपनी बोलियों को बढ़ावा दे रहे हैं। हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह के माध्यम से उन बॉलीवुड हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हिंदी को बढ़ावा देने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

दिलीप कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इस अवसर पर बॉलीवुड सिनेमा के कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा, जैकी श्रॉफ, ​विजय कुमार गोयल, ​सुशांत सिंह,​ बी.एन. तिवारी, टी. पी. अग्रवाल,​ ​​​​भारती प्रधान, दिलीप पिथवा, ठाकुर तपस्वी ने मोहित मारवाह,​ निर्देशक धर्मेश दर्शन और पंकज पराशर, गौरी मुंजाल, निशा कोठारी​ व कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज​ को सम्मानित किया, साथ में दिलीप कुमार को इस समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा​​ गया।

मां की भाषा संस्कार देती है ​

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, 'मां की भाषा संस्कार देती हैं, हिंदी भाषा व्यव्हार देती है और विदेशी भाषा व्यापार देती है इसीलिए सबको अपनाओ। जैकी श्रॉफ ने कहा ​यह समारोह अपने आप में एक अलग शुरुआत है हिंदी सिनेमा को बढ़ावा देने की।' ​

विजय कुमार गोयल ​ने कहा कि, 'हिंदी फिल्मों की वजह से हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर बड़ी पहचान मिली है, विदेशी लोग भी अब हिंदी बोलना और सीखना चाहते है जिसका कारण हिंदी सिनेमा है।'

इस अवसर पर कई देशो के राजदूत व कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रही। यह समारोह 10वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है जो उसके तीसरे दिन हिंदी सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। ​

सुशांत सिंह ने कहा कि इस समारोह से हिंदी सिनेमा की बहुत सी भाषाओ और बोलियों का भी विस्तार हो रहा है अब पंजाबी गाने भी विदेशी गा रहे है। ​

publive-image शत्रुघ्न सिन्हा विजय कुमार गोयल को अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हुएpublive-image संदीप मारवाह शत्रुघ्न सिन्हा को अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हुएpublive-image शत्रुघ्न सिन्हा संदीप मारवाह को अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हुएpublive-image शत्रुघ्न सिन्हा जैकी श्रॉफ को अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हुएpublive-image शत्रुघ्न सिन्हा विजय कुमार गोयल को अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हुए
Advertisment
Latest Stories