/mayapuri/media/post_banners/a48b45a4209f8252729605a43f05dd56ef1b92c1bafd164d591c6c1bf2caf930.jpg)
माधुरी राय
धन्वंतरि ग्रुप के १३वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन पुणे के सनी वर्ल्ड में आयोजित किया गया। इस समारोह में सुप्रसिद्ध लेखक, कवि, पत्रकार संपादक ''गऊ भारत भारती'' तथा गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट 'के चेयरमैन संजय अमान को उनके द्वारा किए जा रहे स्वदेशी गौवंश के संवर्धन और प्रचार प्रसार के उल्लेखनीय कार्यों के लिए धन्वंतरि समूह द्वारा ''गौरव सम्मान'' दिया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/10f8512c52226cf0b503e970cd9920e5656d3d531923c918484a2d034c3fb24f.jpg)
श्री संजय अमान को यह सम्मान धन्वंतरि समूह के संस्थापक डॉ.रमेश पाटिल, डॉ.संतोष सहाने, डॉ.आदिश , शशिकांत गुलुमकार, डॉ.प्रकाश खलाते के हाथो प्रदान किया गया। इस मौके पर करीब १० हजार से भी ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। ''गौरव सम्मान'' के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए संजय अमान ने कहा कि धन्वंतरि समूह भारत के नवनिर्माण में बड़ी अहम् भूमिका निभा रहा है आज आयुर्वेद को घर घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ यह समूह गऊ माता के माध्यम से भारत की गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही साथ युवाओ को रोजगार भी दे रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/d5480f170fbbfed69f5da4829c83d04921b025aeba3906776a7dfa0cb32e0011.jpg)
सचमुच आज जब हम आज़ादी की ७५वीं वर्षगाँठ मना रहे है। भारत की संस्कृति, सभ्यता और हमारी धरोहरों पर हमें नाज़ हो रहा है, यैसे मे जरूरत है भारत की अर्थव्यवस्था को गौ वंश से जोड़ने की। यही मार्ग हमें विश्व गुरु की तरफ ले कर जा रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/2bee79686748bd39273f5feeae061e92cf44e25c1e7ae4fd80a5c07cf6259b25.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/09/cover-2675-2026-01-09-15-35-21.png)