Advertisment

एसबीआई कार्ड और एतिहाद एयरवेज ने एक इंटरनेशनल ट्रैवल को-ब्राण्डेड कार्ड लॉन्च किया

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
एसबीआई कार्ड और एतिहाद एयरवेज ने एक इंटरनेशनल ट्रैवल को-ब्राण्डेड कार्ड लॉन्च किया

भारत के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड इश्यूअर्स में से एक एसबीआई कार्ड और एतिहाद एयरवेज के लॉयल्टी प्रोग्राम एतिहाद गेस्ट ने नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में एक खास शाम की मेजबानी की और अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय को-ब्राण्ड भागीदारी का जश्न मनाया।

Advertisment

इस अवसर पर एतिहाद एयरवेज और एसबीआई कार्ड ने अनूठा यात्रा विशेष वीजा क्रेडिट कार्ड प्रस्तुत किया। इसके दो वैरियेन्ट्स हैं- एतिहाद गेस्ट एसबीआई कार्ड और एतिहाद गेस्ट एसबीआई प्रीमियर कार्ड, जो निरंतर यात्रा करने वाले अतिथियों और यात्रियों के लिये हैं।

कार्ड को अक्सर यात्रा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया। इस इवेंट में वैश्विक यात्री, बिजनेस लीडर्स, प्रमुख सोशलाइट्स और ट्रैवेन व लाइफस्‍टाइल मीडिया की मौजूदगी देखी गई।

 अपनी नियमित यात्रा और अनुभव को बेहतर बनाने में नये को-ब्रांडेड कार्ड की भूमिका को स्पष्ट करते हुए शिल्‍ला शेट्टी ने कहा, ‘‘मैं अक्सर यात्रा करती हूँ और एतिहाद गेस्ट एसबीआई कार्ड के अतिरिक्त लाभ, जैसे प्रायोरिटी चेक-इन और लॉन्ज एक्सेस मेरी यात्रा के आनंद को बढ़ाएंगे। यह मेरे लिये बहुत जरूरी है, खासकर क्योंकि मैं बहुत यात्रा करती हूँ और दुनिया घूमने की स्वतंत्रता मुझे पसंद है।’’

Advertisment
Latest Stories