शान म्यूजिक का नया वीडियो एलबम ''तेरी आशिकी में'' रिलीज हुआ मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में

शान म्यूजिक का नया वीडियो एलबम ''तेरी आशिकी में'' रिलीज हुआ मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में
New Update
-शरद राय

बॉलीवुड एकबार फिर से उत्साह से भरता दिखाई देना शुरु हो रहा है। कोरोना से बीते बंदिशों के बाद मुम्बई के मशहूर रहेजा क्लासिक क्लब के इडेन हाल में एक संगीत एलबम के रिलीज पर लोगों का उत्साह देखने लायक था। संजय अमन की म्यूजिक कंपनी सान म्यूजिक का नया 'एलबम तेरी आशिकी में' के रिलीज का मौका था, सत्तर आमंत्रित मेहमानों की जगह हाल में दो सौ से अधिक मेहमान जमा हो गए थे।

publive-image

एलबम ''तेरी आशिकी में' के निर्माता हैं शांतनु भमरे जो एलबम के मॉडल भी हैं।वीडियो में शांतनु के साथ फिमेल मॉडल हैं एलिना। यह एक रोमांटिक गीत है जिसे गाया है- अमन त्रिखा ने।वीडियो निर्देशन किया है- राजीव चौधरी ने। खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया यह गीत कई संगीत के प्लेटफॉर्मों पर बजता सुनाई देगा। यह रोमांटिक गीत जो शांतनु और एलिना पर बड़ी मादकता के साथ चित्रित किया गया है, उसके बोल हैं- 'जीने लगा हूं, संवरने लगा हूं तेरी आशिकी में... सीने में रहती है धड़कन तेरी आशिकी में...।'

publive-image

प्रोग्राम को होस्ट कर रहे थे गायक प्रकाश तिवारी मधुर और गायिका  करिश्मा राव। किसी दूसरे गायक -गायिका को कोई और गायक-गायिका होस्ट करे यह  कैसे? प्रकाश तिवारी मधुर ने मुझे शो के उपरांत बताया कि संजय शर्मा अमन उनके दोस्त हैं, इसलिए किया है।वैसे मधुर और करिश्मा की जोड़ी किसी भी शो की अच्छी एंकरिंग करते हैं। 'तेरी आशिकी में' एलबम की कोरियोग्राफी किया है जीत सिंह ने।डीओपी-अकरम खान की है, एडिटर हैं पार्थ भट्ट और वीएफएक्स किया है अमित जालान ने।

#teri ashiqi men song #teri ashiqi men
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe