Advertisment

श्रद्धा, राधिका सहित इन सेलेब्स ने देखी ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
श्रद्धा, राधिका सहित इन सेलेब्स ने देखी ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’

बीते रोज मुंबई जूहू स्थित पीवीआर में पुरस्कारों से सम्मानित फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी। इस स्क्रीनिंग में आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर, राधिका आप्टे, टीवी एक्टर गौरव गेरा, मोना सिंह सहित कई जानीमानी हस्तियां फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म के देखने के बाद श्रद्धा ने इस की तारीफ भी की। आपको बता दें की ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ 4 ऐसी महिलाओं की कहानी है जो अपनी स्वंत्रता और अपनी इच्छाओं के लिए पूरे समाज के खिलाफ खड़ी होती है। इस फिल्म के लीड अभिनेत्रियों में रत्ना पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, अहाना शर्मा और प्लाबिता बोरठाकुर है इसके अलावा सुशांत सिंह, विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है यह फिल्म 21 जुलाई 2017 को रिलीज़ होने जा रही है।

publive-image Shraddha kapoorpublive-image Gaurav Gerapublive-image Mona Singhpublive-image Radhika Aptepublive-image Shraddha kapoorpublive-image Shraddha kapoor
Advertisment
Latest Stories