Advertisment

मुंबई में श्वेता नंदा ने लॉन्च किया अपना डिजाइनर लेबल MxS शामिल हुए यह सितारे

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मुंबई में श्वेता नंदा ने लॉन्च किया अपना डिजाइनर लेबल MxS शामिल हुए यह सितारे

मुंबई के पाली हिल में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने अपने डिजाइनर लेबल MXS को लॉन्च किया. श्वेता बच्चन ने इस डिजाइनर लेबल की कलेक्शन को बेटी नव्या नवेली और डिजाइनर मोनीशा जयसिंह‍ के साथ मिलकर तैयार किया. श्वेता बच्चन के इस स्टोर लॉन्च पर ना सिर्फ बॉलीवुड हस्ति‍यां बल्कि अंबानी परिवार के भी कई मेंबर पहुंचे. नीता अंबानी इस लॉन्च इवेंट पर बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंची. नीता अंबानी शीर पोल्का डॉट शर्ट और पैंट्स आउटफिट में नजर आईं. इसके अलावा ईशा सिंपल वाइट टॉप के साथ रफल्ड स्कर्ट में दिखीं. इस इवेंट में टीना अंबानी ने भी शि‍रकत की. वह सिंपल डेनिम लुक के साथ मैचिंग पर्स और हील्स में नजर आईं.

ग्लैमरस लुक में नजर आया बॉलीवुड

श्वेता बच्चन के स्टोर लॉन्च के मौके पर सुहाना खान का स्टाइल काफी आकर्षक दिखा. सुहाना मटैलिक ब्लू टॉप और सफेद रंग की स्कर्ट में ग्लैमरस दिखीं. इसके अलावा उनकी मां गौरी खान शि‍मर पैंट्स और वाइट टॉप में डस्की-न्यूड मेकअप लुक में नजर आईं. इनदिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड़ को एंजॉय कर रहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया  पोल्का डॉट ड्रेस में दिखीं.वह इस इवेंट पर पति अंगद बेदी संग पहुंची थी. करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा ब्लैक लुक में फैशन फ्रीक नजर आईं.शि‍मर लुक ब्लैजर में करिश्मा ने सबका ध्यान खींचा और शॉर्ट ड्रेस में अमृता अरोड़ा का बोल्ड लुक नजर आया. संजय कपूर की पत्नी महीप संधू बेटी शनाया कपूर संग इस इवेंट में पहुंची. दोनों ही क्रोप टॉप ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं. इनके अलावा कैटरीना कैफ, अथिया शेट्टी, करण जौहर और अन्य हस्तियां शामिल हुई।

छायाकार : रामाकांत मुंडे, राकेश दावे 

Tara Stuaria Tara StuariaAbhishek and Ashwarya Bachchan Abhishek and Ashwarya BachchanIsabelle Kaif, Katrina Kaif Isabelle Kaif, Katrina KaifSussanne Khan, Gauri Khan Sussanne Khan, Gauri Khan Ananya Panday Ananya PandayJaya Bachchan and Sweta Nanda Bachchan Jaya Bachchan and Sweta Nanda BachchanJaya Bachchan and Neeta Ambani Jaya Bachchan and Neeta AmbaniAthiya Shetty Athiya ShettySophie Choudry Sophie ChoudryMadhu MadhuNeeta Ambani and Isha Ambani Neeta Ambani and Isha AmbaniMaheep Sandhu with Daughter Shanaya Kapoor Maheep Sandhu with Daughter Shanaya KapoorNitu Singh Kapoor Ritu Nanda, Nitu Singh KapoorTina Ambani Tina AmbaniAngad Bedi, Neha Dhupia Angad Bedi, Neha DhupiaShweta, Amitabh, Abhishek and Ashwarya Bachchan Shweta, Amitabh, Abhishek and Ashwarya Bachchanpublive-image Karishma Kapoorpublive-image Suhana & Gauri KhanShweta Bachchan Nanda, Amitabh Bachchan, Navya Nanda, Nikhil Nanda, Jaya Bachchan with Monisha Jaising Shweta Bachchan Nanda, Amitabh Bachchan, Navya Nanda, Nikhil Nanda, Jaya Bachchan with Monisha JaisingAmitabh Bachchan Amitabh BachchanKaran Johar Karan JoharDesigners Monisha Jaising & Shweta Bachchan-Nanda Designers Monisha Jaising & Shweta Bachchan-NandaAbhishek & AishwaryAbhishek & Aishwarya Rai-Bachchan a Rai-Bachchan Abhishek & Aishwarya Rai-Bachchan

Advertisment
Latest Stories