/mayapuri/media/post_banners/636e4df0f34f62de39b383b9318cf0335c7e6adce0fbccd33d04a2374261ca06.jpg)
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस की आने वाली फिल्म बकेट लिस्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स भी शामिल हुए। आपको बता दें, माधुरी दीक्षित स्टारर मराठी फिल्म बकेट लिस्ट उनकी पहली मराठी फिल्म है।
फिल्म की कहानी मधुरा साने के इर्द गिर्द घूमती है जो कि एक हाउस वाइफ है। वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी और ड्यूटीज को छोड़कर अपनी स्वर्गीय फ्रेंड की विशलिस्ट को पूरा करने के लिए निकल पड़ती है। फिल्म में हंसी-ख़ुशी, दर्द-इमोशन सब तरह के मोमेंट्स आपको देखेने मिलेंगे।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर बॉलीवुड की क्यूट ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आए।
माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ के प्रमोशन के मौके पर श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी शामिल हुए। आपको बता दें, जान्ह्वी और ईशान फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
इस मौके पर माधुरी दीक्षित के साथ उनके पति डॉक्टर श्री राम नेने भी नजर आए।
बॉलीवुड ऐक्टर अनिल कपूर प्रमोशन के दौरान माधुरी और उनके पति से कुछ खास बातचीत करते नजर आए। आपको बता दें, कि अनिल कपूर की फिल्म 'रेस 3' अगले महीने रिलीज होने वाली है।
Sriram Nene, Madhuri Dixit, Anil Kapoor
Madhuri Dixit, Swapnil Joshi
Madhuri Dixit, Sonali Bendre
Renuka Shahane, Ashutosh Rana
Sriram Nene, Madhuri Dixit
Sriram Nene, Madhuri Dixit. Alia Bhatt, Varun Dhawan, Anil Kapoor
Sriram Nene, Madhuri Dixit
Madhuri Dixit, Janhvi Kapoor, Ishan Khattar
Sriram Nene, Madhuri Dixit, Anil Kapoor
Ishan Khattar, Sriram Nene, Madhuri Dixit, Janhvi Kapoor
Varun Dhawan, Madhuri Dixit, Alia Bhatt
Sriram Nene, Madhuri Dixit, Renuka Shahane, Swapnil Joshi, Shishir Sharma
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/28/cover2669-2025-11-28-20-25-24.png)