Advertisment

एक एंटी-हीरो की प्रेम कहानी ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?‘

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
एक एंटी-हीरो की प्रेम कहानी ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?‘

स्टार प्लस का चर्चित शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘ जो एक समय में युवाओं में काफी लोकप्रिय हुआ था, एक बार फिर नई कहानी और नये किरदारों के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रहा है। इसमें टेलीविजन के दिलों की धड़कन बरुण सोबती अद्वय सिंह रायज़ादा और खूबसूरत अभिनेत्री शिवानी तोमर चांदनी नारायण वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे हैं। म्यूजिक वीडियो ‘रब्बावे‘ में बरुण का सख्त, तेज एवं अनूठा लुक फैन्स के बीच पहले ही हलचल मचा चुका है। वहीं शिवानी का अपारंपरिक एथनिक लुक उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच रहस्य पैदा कर रहा है।

publive-image Shiv Mandir on the sets of Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon

पवित्र शहर इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में मनोरम दृश्य हैं, जो हिन्दुत्व सांस्कृतिक थीम के साथ दर्शकों के लिये एक देखनेलायक प्रस्तुति होगा। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘ सभी चीजों के एक परफेक्ट मिश्रण वाला शो है। इसमें रोमांच, ऐक्शन, रहस्य, रोमांस, बेहतरीन कलाकारों के साथ मधुर संगीत सब कुछ है। अपने रोमांचक ड्रामे के साथ इस शो में ब्लॉकबस्टर बनने के लिये सारी चीजें हैं।

publive-image Barun Sobti aka Advay Singh Raizada, Shivani Tomar aka Chandni and Producer Gul Khan

बेहद विविधीकृत किरदारों के साथ यह शो दर्शकों के लिये एक अलग अंदाज में कहानी को प्रस्तुत करने वाला है। अद्वय और चांदनी दो बिल्कुल अलग तरह के लोग हैं, जो आम सांचे में नहीं ढल सकते। एंटी-हीरो अद्वय ऐसा व्यक्ति है जो पूरी तरह अपने दिल की सुनता है, इसके बावजूद वो चीजों को बहुत तौलता है। वहीं चांदनी पारंपरिक, पढ़ी-लिखी लड़की है और ज्ञान उसकी ताकत है। वह संस्कृत में विद्वान है और भगवत गीता के उपदेशों का पालन करती है। इस शो के किरदार भले ही सामान्य हैं पर उनके बीच की केमिस्ट्री असाधारण एवं रोमांचक होने का वादा करती है।

publive-image Shivani Tomar aka Chandni Narayan Vashisht from Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon

अपने किरदार के बारे में बताते हुए बरुण सोबती ने कहा, ‘‘अद्वय सिंह रायज़ादा अत्यंत पेचीदा किरदार है, क्योंकि उसमें कई सारे शेड्स हैं। वह एक एंटी-हीरो है जिसे देखकर आप अनुमान लगायेंगे कि वह सकारात्मक है या नकारात्मक। वह एक गहरा, उद्देश्यपूर्ण और षड़यंत्रकारी एवं अलग हटकर हीरो है। चांदनी के प्रति उसका व्यवहार अजीब है पर उनके बीच पारंपरिक रोमांस दिखाया जायेगा। उनकी केमिस्ट्री प्यार के अलग पहलू को दिखाती है। उसकी कहानी जानने और उसे समझने के लिए आपको यह शो देखना होगा।‘‘

publive-image Advay and Chandni in their element. Barun Sobti and Shivani Tomar share a moment in character

हैंडसम बरुण सोबती के अपोजिट काम कर रही शिवानी तोमर गंभीर, पढ़ी-लिखी और पारंपरिक चांदनी के रूप में प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ चांदनी न सिर्फ अपने आकर्षक, एथनिक लुक के कारण बल्कि अपनी अपारंपरिक शख्सियत के कारण टेलीविजन पर अत्यंत अनूठा किरदार है। वह एक आम लड़की नहीं है। इन दिनों टेलीविजन पर दिखाये जाने वाले महिला चरित्र बहुत ही सशक्त और प्रमुख हैं, लेकिन चांदनी अलग है। वह गरिमामयी, गंभीर है और अपनी धार्मिक विचारधाराओं से जुड़ी हुई है। वह बहुत धार्मिक है और भगवान पर बहुत भरोसा करती है। उसकी मासूमियत उसे आकर्षक एवं नम्र बनाती है। वह आजकल टीवी पर दिखाई जाने वाली आम बहू या बेटी की तरह नहीं है। वह संस्कृत की एक विद्वान है, जो भगवत गीता के उपदेशों को मानती है।’’

‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘  में रितु शिवपुरी, मिताली नाग, समीर धर्माधिकारी आदि जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं।

देखिये, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘, 3 जुलाई से, प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल स्टार प्लस!

Advertisment
Latest Stories