Advertisment

सनशाईंन म्यूज़िक का न्यू साँग “रब्बा मुझे इश्क हो गया” लाँच  

New Update
सनशाईंन म्यूज़िक का न्यू साँग “रब्बा मुझे इश्क हो गया” लाँच  

हिंदी फ़िल्म संगीत की दुनिया में रोमांटिक गाने हमेशा संगीत प्रेमियों की पहली पसंद रहे हैं। पिछले साल कई सुपर हिट सिंगल्स रिलीज करने के बाद सनशाईंन म्यूज़िक द्वारा ब्रांड न्यू रोमांटिक साँग रब्बा मुझे ईश्क हो गया लाँच किया। संगीतकार विशाल शेखर की जोड़ी के शेखर रवजीयानी ने यह गीत गाया हैं रब्बा मुझे ईश्क हो गया के म्यूज़िक डायरेक्टर राजू सरदार हैं और गाने को कार्तिक व्यास ने लिखा हैं।

Advertisment

publive-image

publive-image

एलजीएफ स्टूडीयोज के बैनर तले निर्मित इस के निर्माता रमेश व्यास हैं रोमांटिक गाने में विशाल पाण्डेय और रतवी पटेल की फ़्रेश पेयरिंग देखने को मिलेगी। निर्देशक राजीव रुईया के निर्देशन में इस गाने को इंदौर शहर के ख़ूबसूरत लोकेशंस पर फ़िल्माया गया हैं।

publive-image

मुंबई में आयोजित एक शानदार पार्टी में “रब्बा मुझे ईश्क हो गया” के लाँच के अवसर पर फ़िल्म और म्यूज़िक वर्ल्ड से कई स्टार्स उपस्थित रहे। सनशाईंन म्यूज़िक के प्रमुख रमेश व्यास ने म्यूज़िक लेबल के अपकमिंग साँग्स तू ही बता, धागे प्यार के, धाक धाक, राँझना, हे बेबी गानो के टीज़र भी रिलिज़ किया अपकामिंग साँग्स में अक्षत आनंद, पामेला जैन, अमित गुप्ता, विनती सिंह और श्री ड़ी और मुर्साल एल जैसे सिंगर के गाने रहेंगे।

publive-image

इस अवसर पर निर्माता और सनशाईंन म्यूज़िक के प्रमुख रमेश व्यास ने कहा कि “रब्बा मुझे ईश्क हो गया” हमारे लिए बहुत ख़ास साँग है। सनशाईंन म्यूज़िक हमेशा यंग म्यूज़िक लवर्स के लिए कुछ नया करना चाहता है। इस गाने में युवाओं के फेवरेट शेखर रवजीयानी की रोमांटिक वाइस हैं साथ ही विशाल पाण्डेय और रतवी पटेल की आन स्क्रीन केमेस्ट्री भी लोगों को पसंद आएगी।

publive-image

“रब्बा मुझे इश्क हो गया” के गाने में विशाल दुआ करते हुए पहली बार रतवी को देखता हैं यह विशाल की पहली नज़र का प्यार हैं दोनो एक दूसरे को देखने के लिए बेताब होते हैं इंदौर की पुरानी गलियों और हेरिटेज लोकेशन में उनका प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ता हैं शहर के रंग बिरंगे बैकड्रॉप पर रब्बा मुझे इश्क हो गया दोनो गुनगुनाते रहते हैं। पिछले कुछ समय में म्यूज़िक कम्पनी सनशाइन म्यूज़िक ने कई हिट सिंगल्स रिलीज किये हैं इसमें घुंघरू टूट गए, क्या तेरा रुठना जरूरी हैं, देवा हो देवा, ख्वाब ख्यालों में, मेंटल, मैं जावाँ किथैं जैसे सूपर हिट गाने हैं जिनको यूट्यूब ओर मिलियन व्यूज मिले हैं और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर हिट हैं। इस अवसर पर रमेश व्यास ने  कम्पनी के म्यूज़िक और मूवीज़ प्लान का भी अनाउंसमेंट किया।

कोरील राजेश कुमार

Advertisment
Latest Stories