/mayapuri/media/post_banners/5a4ab467e58d1ce616f3224203f17331c95c7a02033a43ec49fac5532823d5a7.jpg)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नही है। वो 30 अप्रैल 2020 के दिन इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। वहीं ऋषि कपूर अपनी फिल्मों से हमारे बीच में हमेशा जिंदा रहेंगे। इसी के साथ उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं हाल ही में फिल्म शर्माजी नमकीन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल था।
/mayapuri/media/post_attachments/19a29c493a5aad211073eea4fdf5aee0bec5e2e3167b2c4253dcc059bbebd92b.jpg)
आपको बता दें कि, हाल ही में फिल्म के निर्माताओं द्वारा कपूर परिवार के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस स्पैशल स्क्रीनिंग में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन मौजूद थे। इस मौके पर नीतू कपूर को काले रंग के कुर्ते और पैंट पहने देखा गया है, वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट जींस और प्रिंटेड ब्लैक शर्ट पहनी है साथ ही आलिया भट्ट ने इस दौरान ऑल व्हाइट आउटफिट कैरी किया हुआ है।
/mayapuri/media/post_attachments/6d6631197bb334ddf9078b734bbe34507c4849ef7f0bb4b2a5bf62c793ff7f17.jpg)
वहीं इस फिल्म को हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही फिल्म में जूही चावला, सुहैल नायर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के किरदार भी काफी दिलचस्प है।
/mayapuri/media/post_attachments/4a84ac4d9c4b777570e7967841b62d37638fee2bcd3b09f6f7686d2998d0d7cb.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)