लैक्मे फैशन वीक में इन सितारों के दिखे कातिलाना अंदाज

New Update
लैक्मे फैशन वीक में इन सितारों के दिखे कातिलाना अंदाज

लैक्मे फैशन वीक 2022 काफी सुर्खियों में है। इस फैशन वीक में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की और अपना जलवा बिखेरा है। इसी के साथ फैशन शो के आखिरी दिन यानी 27 मार्च को बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार किड्स ने भी रैंप वॉक करके सभी को हैरान कर दिया है। इस फैशन वीक में  शनाया कपूर, न्यासा देवगन, अनन्या पांडे, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर, कृति सेनन और सिद्धांत चतुर्वेदी  ने रैंप वॉक किया है।

आपको बता दें कि, इन सभी सितारों ने जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। वहीं इस दौरान की फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे काफी पसंद किया जा सकता है। इसी के साथ शनाया कपूर ने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रैंप वॉक की है और वो अपने लुक्स से महफिल लूटती नजर आई है।publive-image

वहीं इस मौके पर अनन्या पांडे काफी स्टनिंग दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए वॉक किया है। साथ ही अनन्या लुक की बात की जाए तो, एक्ट्रेस ने इस दौरान पिंक कलर की शिमरी और ग्लिटरी आउटफिट कैरी की हुई थी। एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस दौरान ब्लैक कलर की फिटेड आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखाई दी है। साछ ही एक्ट्रेस ने ओपन हेयर लुक लिया हुआ है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लहंगा-चोली पहनकर रैंप वॉक की है जिसमें उन्होंने अपनी बोल्डनेस को कम नहीं होने दिया है। उन्होंने फैशन डिजाइनर वरुण चकिलाम के लिए रैंप वॉक किया था। इसी के साथ कंगना रनौत का ये लुक भी देखने लायक था।

Latest Stories