भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के साथ ‘टिप्स’ संगीत कंपनी और ‘मीत ब्रदर्स’ ने मिलाया हाथ

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के साथ ‘टिप्स’ संगीत कंपनी और ‘मीत ब्रदर्स’ ने मिलाया हाथ

भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह पवन सिंह की धूम इन दिनों भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मची हुई है। तभी तो उनके हर गाने 10 या 20 नहीं बल्कि 100 मिलियन व्यूज वाले क्लब में शामिल हो रहे हैं। यही नहीं बीच - बीच में पवन सिंह हिंदी गाने गाकर भी सभी को चौका देते हैं। इससे भोजपुरी के सभी गायक पस्त हैं। जहां एक ओर इस माह पवन सिंह के तीन-तीन बॉलीवुड गाने रिकॉर्ड होने वाले हैं, वहीं पवन सिंह के फैंस को सावन स्पेशल ‘बोल बम’ गाने का भी इंतजार है। तो उनका गाना ‘पुदीना ए हसीना’ 100 मिलियन क्लब से कुछ कदम ही दूर है। सिर्फ इस गाने पर अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा रील बन चुके हैं। पवन के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि अब भोजपुरी के बड़े बड़े गायक व म्यूजिक कंपनी इस थीम पर गाना बनाने लगी है।

उधर पवन सिंह बॉलीवुड में भी तेजी से पैर पसार रहे है। पवन सिंह एक बार फिर से बारिश फेम मशहूर बॉलीवुड गायिका पायल देव के साथ अपने गाने की शूटिंग में मस्त हो गए हैं। यही नहीं, वह पायल देव के अलावा भी दो और गाने की शूटिंग इस महीने में करेंगे। पवन सिंह इससे पहले भी होली स्पेशल सांग ‘कमरिया हिला रही है’ में पायल देव के साथ काम कर चुके हैं और अब वह फिर से पायल देव के साथ एक नए गाने की शूटिंग में लगे हैं। पायल देव इन दिनों बॉलीवुड की सबसे अधिक सुनी जाने वाली सिंगर में से हैं, जिनके साथ पवन सिंह के प्रोजेक्ट पर सभी की नजर है। इसके अलावा पवन सिंह ‘मीत ब्रदर्स’ के साथ भी गाना गाएंगे। पवन सिंह ने ‘टिप्स संगीत ’कंपनी के साथ भी बड़ा कांट्रेक्ट साइन किया है।

भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के साथ ‘टिप्स’ संगीत कंपनी और ‘मीत ब्रदर्स’ ने मिलाया हाथ

पवन सिंह के नाम पर  भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्में भी है, तो मिलियन क्लब में शामिल कई गाने भी हैं। अभी हाल की बात करें तो गाना पुदीना ए हसीना के साथ नजरिया न लागे, मजनुआ पीटाता, कुंवार वाला डीपी, ओढ़नी के कोर भींजल बा जैसे गाने खूब वायरल हो रहे हैं। पवन सिंह पिछले डेढ़ दशकों से भोजपुरी लोक गायकी के सिरमौर्य बने हुए है। साथ ही जब भी इनकी फिल्में आती हैं बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं। यही बजह है कि इनको आज तक कोई भी सिंगर इनकी बराबरी नहीं कर पाया।

Latest Stories