केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल लव कुश रामलीला में गाएंगे भजन By Mayapuri Desk 26 Aug 2021 | एडिट 26 Aug 2021 22:00 IST in फोटो फोटोज़ New Update लाल किला लव कुश मैदान की रामलीला में इस बार भी भारत सरकार के कुछ मंत्री और सांसद किरदार की भूमिका निभा सकते हैं। लव कुश लीला कमेटी के प्रधान अशोक अग्रवाल ने बताया कि आज एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल से भेंट करने गया। उस समय मेघवाल ने कहा कि वह भी राम लीला मैदान में आएंगे तथा प्रभु राम के भजन गाकर अपनी भावना व्यक्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि अर्जुन कुमार, अंकुश अग्रवाल और शिवम के शिष्टमंडल ने जब मेघवाल को लीला में आने का निमंत्रण दिया तब उन्होंने कहा कि वह लीला का अवलोकन भी करेंगे और भजन गायन भी करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि और मंत्रियों से भी बातचीत चल रही है और उम्मीद की जाती है कि लीला के अवलोकन के लिए मुंबई के फिल्मी सितारों के अतिरिक्त राजनेता भी भाग लेंगे। #Kailash Meghwal #Luv Kush Ramlila #Union Minister Kailash Meghwal हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article