/mayapuri/media/post_banners/098814355cb0487023f5c37d63f66e9dc3a8e393444a5197b220910f19f701c7.jpg)
सावन तीज व राखी उत्सव, केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के संग मुसलाधार बारिश में मनाई गई। विजय जौली, पूर्व दिल्ली भाजपा विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने जौली व गोपाल गर्ग को राखी भेंट की। अमेरिका, कनाडा, युक्रेन, नेपाल, बॉग्लादेश व ब्रुनाई से आये अतिथियों को मेड-इन-इण्डिया लावा मोबाईल फोन उपहार स्वरूप भेंट किये गये। सभी बहनों को दो राखी व लुम्बा सहित घेवर मिठाई भेंट की गई। उपस्थित विदेशी राजदूतों में वेनेजूला, भूटान, ताईवान, फिलीस्तीन, बेलारूस, वियतनाम, क्यूबा तथा राजनयिकों में नेपाल, पाकिस्तान, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, डेनमार्क, नार्वे, इजराइल, सर्बिया, फीजी व श्रीलंका इत्यादि से उपस्थित रहे।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सावन तीज त्योहार सबके जीवन में खुशियां व हर्षोउल्लास लाता है। इस त्योहार में महिलाएं वर्षा ऋतु का आनंद लेती हैं। तथा भगवान शिव की अराधना कर परिवार की सुख व समृद्धि की कामना करती है। राखी का त्योहार भाईचारे व बहनों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्मृति ईरानी ने दिल्ली स्ट्डी ग्रुप को पिछले 10 वर्षो से लगातार तीज उत्सव मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने विजय जौली की सक्रियता व नेतृत्व की भूरी-2 प्रसंशा की। तथा पिछले 25 वर्षो में दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अस्तित्व को महत्वपूर्ण बताया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उपस्थित होकर सबको तीज व राखी की शुभकामनाएं दी। जौली के नेतृत्व को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने सराहा। तथा जौली की सक्रियता, सकारात्मक व संगठनात्मक प्रयासों के प्रति भाजपा के पूर्ण समर्थन को दोहराया।
देशभक्ति के गीतों पर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य किये गये। महिलाओं ने गुजराती डांडिया, हरियाणवी लोक नृत्य व पंजाबी गिद्दा किया। रंगीन साड़ियॉ पहने, रंग-बिरंगी चुड़ियॉ व मेंहदी रचे हाथों के साथ युवतियों ने तीज उत्सव मनाया। स्वादिष्ट भोजन भी परोसा गया।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री वंदना पाठक व महामंत्री सरदार हरतीरथ सिंह ने किया। कार्यक्रम को संचालित करने वालों में प्रमुख अशोक गर्ग, भूपेन्द्र कंसल, मुकेश गप्ता, विजय मेहता, राजिन्दर गुप्ता, गजेन्द्र सोलंकी, के.एस. दुग्गल, डा. अशोक, राजीव राणा, कल्पना गर्ग, योगेश टंडन, लुबना, शुभम, महेश मिश्रा, जयकिशन, हीरा मजोका, पवन मोंगा व अमरीश कुमार रहे।
विशेष रूप से उपस्थित नेताओं में सांसद रमेश बिधुड़ी व अमर सिंह, आएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद, भाजपा महामंत्री कुलजीत चहल व राजेश भाटिया, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सहायक डा. राकेश मिश्रा, दिल्ली महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम परासर झॉ,, पूर्व विधायक पवन शर्मा, सुभाष आर्य, शिखा राय (नेता दक्षिण दिल्ली निगम), तथा निगम पार्षद नरेन्द्र चावला, वीना शर्मा, हिमांशी पाण्डेय, अनिता सिंघल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, माया विष्ट व सरदार अवतार सिंह रहे।
/mayapuri/media/post_attachments/b5e74ce81fa82dd5199740d5a897f7b472e1a43b5fd0cab302de961d54b6f5a5.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/31a4c0df81851a86859bc795e67e78f4a43bd21329ac01f701151528c03545c2.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/8ec9a7989b19895bc630ba93b828e5cbe4c25c6843b079b7f832ff22508b7dd4.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/135e93f89ff6347b61382b679322df6568298f45dc719437956b40311232c65e.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/1ba44e029f7742a13058f539b9acb6393f173aaf37c559931dbb9b5730021432.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/552e014481756799baf59d7df28acc2c38377c9c08d4e96afae112fc6b45ec0a.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/8fddeeb654c18eaa6ecf7c3c230a0ff4ccbdca440bdd6874a8add6525f20ecb0.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/aa09cb89c78755ae90452575aad14bc0c0c44a2ec52c3b2118f31ffa1d72aa5d.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/70956bb0817a2301c3fac716d3e77ed5b26960b12525dcb2fbe8e74d14c2ffcf.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/aafc0a457a71104dd28100bb27cd9ee92d70a0e9f028c3b8725d938f1cbe0f0c.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/0f60cd83c8f77535e125d18da5faa2e2772563f3bca19c287096a31e7a038746.jpg)