/mayapuri/media/post_banners/c3000653b969c4601fe69566976ddc4b6825d8621492fb94b4755519f243d2d9.jpg)
जीजाजी छत पर हैं” में अपने सीक्रेट लव अफेयर के लिए दर्शकों के प्यार और शादी के फैसले के समर्थन के लिए उनका आभार जताने और अपने फैंस से मुलाकात के लिए इलाइची और पंचम की जोड़ी दिल्ली पहुंची। इस शो में मुख्य किरदार निभाने वाली लाजवाब और बेमिसाल जोड़ी, इलाइची और पंचम की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में इलाइची का रोल हिबा नवाब निभा रहीं है, जबकि पंचम का रोल निखिल खुराना कर रहे हैं।
जब मियां-बीवी राज़ी तो क्या करेगा काज़ी? यह कहावत सोनी सब पर प्रसारित होने वाले शो “जीजाजी छत पर हैं” के किरदारों इलायची और पंचम पर बिल्कुल फिट बैठती है। सोनी सब की प्रिय और मजेदार रोमांटिक कॉमेडी “जीजाजी छत पर हैं” में अब तक का सबसे बड़ा टिवस्ट आने वाला है। इन प्रेमियों के लिए पिछला साल उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। पंचम और इलायची अपने प्यार की मंजिल हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। अब शो में जल्द ही उनकी शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं।
वह समय आ चुका है, कि वह दोनों शादी करके हंसी-खुशी रह सकें। लेकिन घर पर ढेर सारी मुश्किलें होने और अभी तक अपने संबंधों के गुप्त रहने के कारण उन्होंने चोरी-छिपे शादी करने का ही फैसला किया। अपनी शादी को छिपाकर ही वह अपने गैरपारंपिक और फिल्मी ढंग के प्यार को सुरक्षित रह सकते हैं।
Nikhil Khurana as Pancham & Hiba Nawab as Elaichi in Sony SABs Jijaji Chhat Per Hain

Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)