/mayapuri/media/post_banners/813481366448c5eed95e26cbec320199c0e25de38255c0059918ddc5145ca8ee.jpg)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बच्चों के एक्टिंग रिएलिटी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' के इस रविवार के एपिसोड में, 'मुबारकां' की कास्ट अथिया शेट्टी, इलियाना डीक्रूज, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर, इस शो में खेल खेलने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिभागियों व जजों के साथ कदम मिलाती नजर आएंगी।
बेहद स्पोर्टिंग स्वभाव वाले अर्जुन कपूर को जय भानुशाली ने बमन ईरानी के साथ एक सिडक्टिव डांस करने की चुनौती दी। अर्जुन ने न केवल इस चुनौती को स्वीकार किया, बल्कि डांस करने के लिए सबसे कामुक गानों में से एक, फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा' चुना।
सेट से जुड़े एक स्रोत ने बताया, “अर्जुन ने अपने कामुक मूव्स से काफी प्रभावित किया। उनके स्टेप्स असली गाने में माधुरी दीक्षित के स्टेप्स की तरह ही थे और उन्होंने बमन को किस करते हुए इस गाने को खत्म किया, जो उनकी ही तरह उत्साही थे। बमन ने बाद में कहा, 'अर्जुन इतने बढ़िया थे कि मुझे यह सब असली लग रहा था।''
/mayapuri/media/post_attachments/ccb9b2828f0b9d6ad76ae5bd925efc65a11cd7392a7fcc3dc3e53ab960d13459.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/3a4395093d09d9b493da46db74dd9c07844d47231aefaff19929605ff02521c7.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/cbf7ea274bd9266d992a89b9bb903b57e9ef8bfeeeb1594f5a4519d7a34a4603.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/6928b287fb33792a36be08637cf07fa193025292970b68cc79b2baf64ffd32ee.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2be5cdc9bf8e6af3a3fab327db61ba28697d08dd5ea6b4b6c3d66090c6149146.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/94957d943dd175aa5482f16599598fa951e00d746c7e1822b9edbe5a88bf0698.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/71a42ca06aae5b8d0418b2efe6bb504adedf4ef81bb793982b7471c105faa5f1.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2cedf4e696b9efc427de287ed14e11d1983e16b11d98622baf5645e3e831c304.jpg)