/mayapuri/media/post_banners/a33425590eedb17631733361b318d94878e54831a02fb71d00c3d303d03cc8cc.jpg)
पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डाॅ. विजय जौली के नेतृत्व में आज ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ मनाया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण दिल्ली-संगम विहार में डाॅ जौली के भाजपा कार्यालय से जूम द्वारा आॅनलाइन आयोजित किया गया। फेसबुक लाईव द्वारा कार्यक्रम 125 से ज्यादा देशों में अप्रवासी भारतीयों ने जीवंत देखा। मुंबंई से योग गुरू संजय सोलंकी ने मंत्रोउच्चारण के साथ योग करवाया।
/mayapuri/media/post_attachments/357b000106b6ffbe0d19c685fff5736ac5a1e6c20de5369e86ae9c79e737a066.jpg)
आरम्भ में डाॅ. विजय जौली ने प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में वर्ष 2015 से विश्व में योग दिवस के माध्यम से भारतीय योगा व आयुर्विज्ञान को दुनियाॅ भर में सर्वमान्य बनाने के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रसंशा की। डाॅ. जौली के संगम विहार स्थित कार्यालय में कोविड सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए दिल्ली स्ट्डी गुप सदस्यों व क्षेत्रीय नागरिकों ने योग किया। ज्ञात रहे पिछले 7 वर्षों से दिल्ली स्ट्डी ग्रुप प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित करता रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/5cea4273687a7dd5533f6332141ea23a50925ab1cf9adaddff657bd52393a663.jpg)
मुख्य अतिथि सुधांशु मित्तल, उपाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन व अध्यक्ष खो-खो परिसंघ ने विगत 26 वर्षों से डाॅ. जौली के नेतृत्व में दिल्ली स्ट्डी ग्रुप की सक्रियता, संतुलन व सर्वोत्तम टीम वर्क के लिए बधाई दी। मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग का महत्व समझा। तथा इससे भारतीय संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलवाई। योग से शरीर के प्रत्येक अंग में आक्सीजन का संचार होता है। योग से आंतरिक व मानसिक शांति मिलती है। खेल प्रशासक सुधांशु मित्तल ने दावा किया कि वो दिन दूर नहीं जब एशियन, काॅमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों में योग को सम्मिलित किया जायेगा।
/mayapuri/media/post_attachments/fdd14d35f60ddfd47110883bf179a5d7c182a53fabc7c16d1ebab5477ddd46aa.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/fad2ca6ab20a73f7a2fa321f68b5be441d041351f95384d524a40ee93a691918.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/ad6269622436d5b5e626a4afa7bc63921423fd32c85c0619f6ad203e4220fdd8.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/863da93983ab0103cb0c1bded3eb53960960ef908750145819133e8b4350d191.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)