/mayapuri/media/post_banners/6a32af9b5558d735d5ddcb377964c426ef344f239f78c69f47e42a57b232da05.jpg)
बीते रोज श्री साई गुरु माँ ट्रस्ट द्वारा 'जल शक्ति'- एक सम्पूर्ण वास्तु कवच का अनावरण मीडिया और जानेमाने अतिथि गणों के बीच अंधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में हर्षोउल्लास के साथ साई गुरु माँ के करकमलों द्वारा जनता को जल शक्ति अर्पण हुआ। जल शक्ति लॉन्चिंग का उद्देश्य यह है कि जल तत्व को हम अपने जीवन मे महत्व दे और जल तत्व को सम्मान देकर उसके कृपापात्र बने जल शक्ति हर तरह की नकारात्मक शक्तिओं का हनन करके सुख समृद्धि शांति और शक्ति प्रदान करती है। साई गुरु माँ जो कि 'जल शक्ति' की फाउंडर है उन्होंने अपने मुखारविंद से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहां की हर महिला देवी का ही स्वरूप होती है हमे महिलाओ को सम्मान देना चाहिए वो शक्ति का ही स्वरूप है।
कार्यक्रम में सूफी डांसर शिरीन फरीद ने नृत्य से उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया वही बॉलीवुड सिंगर डालिया ने भी अपने भजन से समाँ बांध लिया। कार्यक्रम में बीजेपी के मंत्री हाजी हैदर काजम, ब्राइट एडवरटाइजिंग के योगेश लखानी, ज्योतिष पुनित कुमार वोरा, अभिनेता रमेश गोयल, दार्शनिक मुम्बई के सम्पादक एक्टर कल्याणजी जाना, कर्नल एन पी सिंह, समाज सेविका रिज़वाना खान, नगर सेविका सुधा, के ऐन पिम्पले PRO. हिमांशु झुनझुनवाला, राज कुमार शर्मा, स्वर्गीय श्री राजेश खन्ना के सेक्रेट्री अश्विन ठक्कर, वत्स, आदि गणमान्य व्यक्ति के साथ जल शक्ति समारोह में चार चांद लग गए। लोक कल्याण के लिए जल शक्ति का सामान्य जन तक पहुंचने का मार्ग सरल हो गया। अब हर उस व्यक्ति को जल शक्ति प्राप्त हो सकता है जिसे खुद को और अपने आजु बाजू के वातावरण में बदलाव लाने की चाह है।
/mayapuri/media/post_attachments/1e86b2cc75467ab03943d807ec11ab601b838de503cdc141c860b9c193848e66.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/894ef364df03ce05eb28fc5e1d7b8059866549ccfb4935b7cdb427c6fe9607e0.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/1077098bc928fe2440670f01e6399f86aaed12f3d12222d26def2f2d2dd12a74.jpg)