/mayapuri/media/post_banners/27e0410a28d2a10092c7dad325637953880e6355eb0b95fdc87b37d9e4d1be83.jpg)
राज कपूर
दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को ऐसी बेहतकीन फिल्में दी हैं, जो अभी भी उनके फैंस द्वारा पसंद की जाती हैं। बैक टू बैक हिट फिल्में देने की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का शो मैन कहा जाता था। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनको याद करते हुए आइए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी खास बातें, जो कम ही लोगों को पता होंगी...
/mayapuri/media/post_attachments/be5eda85fa650ed5da12fd1ee35f125843e5e89d9aff5dc8aa2de0dc03782446.jpg)
जिस तरह आज के दौर में बॉलीवुड सलमान खान नई अभिनेत्रियों को लॉन्च करने वाले अभिनेता माने जाते हैं। ठीक वैसे ही अपने दौर में राज कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को लॉन्च किया था। अक्सर कहा जाता है कि यह राज कपूर ही थे, जिन्होंने कुछ हॉट एक्ट्रेसेस को बोल्ड अवतार में पेश करके फिल्म इंडस्ट्री में साहस का परिचय दिया।
/mayapuri/media/post_attachments/848402fc639c8a93b2aa3f43ff5d668013d45dea57178278ba9fa302c7bbc671.jpg)
मंदाकिनी- राम तेरी गंगा मैली
मंदाकिनी ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली में बतौर मुख्य अभिनेत्री अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। मंदाकिनी ने इस फिल्म में जबरदस्त बोल्ड सीन दिए, खासकर झरने के नीचे का सीन। इस सीन में मंदाकिनी ने केवल एक सफेद साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह एक झरने के नीचे खड़ी थीं। मंदाकिनी को आज भी इस सीन के लिए याद किया जाता है।
/mayapuri/media/post_attachments/2153c3928ba759be018d83602ddd50600130b9e0b01c4ae25f3cdae7c65e5344.jpg)
ज़ीनत अमान- सत्यम, शिवम, सुंदरम
सत्यम शिवम सुंदरम, (1978) राज कपूर द्वारा अभिनीत, एक बोल्ड फिल्म थी। इस फिल्म में ज़ीनत अमान ने शुरुआत से अंत तक बोल्ड कपड़े पहने और कई बोल्ड सीन भी दिए। जीनत अमान और शशि कपूर फिल्म के टाइटल ट्रैक के लिए चर्चा में थे, क्योंकि उन्होंने फिल्म बहुत सारे इंटीमेट सीन दिए थे।
/mayapuri/media/post_attachments/b4f378ff7bf20b6dbba7467a179e8a1bac9acca9d2bb6e19e6e72ca168338b06.jpg)
सिमी ग्रेवाल- मेरा नाम जोकर
फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर ने राज कपूर की बचपन की भूमिका निभाई। फिल्म में एक सीन था जहां शिक्षिका कपड़े बदल रही है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे हैं। इस शिक्षिका की भूमिका सिमी ग्रेवाल ने निभाई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/59935ae69b3dcf732761a902211705f4b07c5d6a5ee74f076f297eefa9e66205.jpg)
नरगिस- आवारा
नरगिस का नाम भी इस लिस्ट में है। नरगिस ने राज कपूर की फिल्म आवारा में कई रोमांटिक सीन दिए। वे सीन आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/2066027a0a106d9c5dde2707668dba3104cf0420bacfe50bc846e2b380fa613d.jpg)
वैजयंतीमाला- संगम
वैजयंतीमाला को राज कपूर की फिल्म संगम में पहली बार बोल्ड अवतार में देखा गया था। वैजयंतीमाला ने पहली बार इस फिल्म में बिकिनी पहनी थी। यह अंडरवाटर सीन काफी मशहूर था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)