/mayapuri/media/post_banners/a09bbe5128f65c3cfb6d9a83deb4f4a9e56d2af475d98be70346c3e39655f081.jpg)
बिग बॉस रियालिटी शो जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। इसी के चलते बिग बॉस 13 से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सलमान खान ने शो को छोड़ने की धमकी दी है। वैसे आपको बाते दे कि बिग का सबसे बड़ा अट्रेक्शन वीकेंट का वार होता है। वीकेंड के वार को सलमान खान द्वारा हॉस्ट किया जाता है। इसमें सलमान सभी घरवालों की क्लास लगाते नजर आते है और पूरे हफ्ते घर में हुई घटना पर चर्चा करते है। मगर इस हफ्ते सलमान खान ने ऐसी बात कहे दी जो बेहद हैरान करनी वाली है।
क्यों दी सलमान ने धमकी?
खबरें बात रही है कि इस वीकेंड के वार में सलमान ने बिग बॉस छोड़ने की धमकी दे दी। दरसअल, इस हफ्ते बिग बॉस के वीकेंड के वार में फिल्म 'पागलपंती' की पूरी टीम अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा पहुंचे। इसी के चलते शो के सेट पर सारी टीम ने काफी मस्ती की। सलमान खान ने फिल्म की टीम के साथ कुछ टास्क भी किए। इसी के साथ अनिल कपूर से एक सवाल किया गया। सवाल था की सलमान खान ने अभी तक कितने बिग बॉस के शो किए है अनिल कपूर ने जवाब दिया की दस।
/mayapuri/media/post_attachments/f35c99ae5f9e15bb469ac96ad73ab3ca01d7881fffb5583eddf715b9a318edc4.jpg)
इसी के चलते अनिल कपूर के सही जवाब पर सलमान खान ने कहा कि हां मैं दस सीजन अभी तक कर चुका हुं। अब और सीजन नही करूंगा, दस हो चुके है बस। आगे कहा कि जबतक कलर्स वालें पैसे नही बढ़ाते तब तक में अगला सीजन नहीं करूंगा। लेकिन सलमान ने यह बात को मजाक में कहा है कि अब बहुत हो चुका है। ऐसा मजाक सलमान खान शो में कई बार चुके है। यह बात तो सलमान भी अच्छे से जानते है कि बिग बॉस में उनको फैन्स बेहद पसंद करते है। इसलिए सलमान खान 10 सालों से इस शो को हॉस्ट कर रहे है। सूत्र बताते है कि बिग बॉस के लिए सलमान खान के हर साल फीस में इजाफा किया जाता है।
/mayapuri/media/post_attachments/61a20bd3fbe69a46050d8c66667709b96ec1fdd16d3da0e97f7c45d57bbae9a1.png)
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार बिग बॉस 13 के इस हफ्ते में अरहान खान घर से बेघर हुए है। मगर हिमांशी खुराना और खेसारी लाल यादव दोनों की घर से बाहर जाने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। मगर वे दोनों बच गए और अरहान खान को घर से बाहर जाना पड़ा।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
'>Facebook, Twitter और
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)