Advertisment

'बिग बॉस 12' में नजर आयेगी वकील और पुलिस की जोड़ी, प्रोमो रिलीज

author-image
By Chhavi Sharma
New Update
'बिग बॉस 12' में नजर आयेगी वकील और पुलिस की जोड़ी, प्रोमो रिलीज

सलमान खान बिग बॉस सीज़न 12 के साथ छोटे पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। छोटे पर्दे के सबसे कंट्रोवरसीअल शो में से एक होने के नाते, फैंस को उत्सुकता से यह जानने का इंतजार है कि नए सीजन में मेकर्स क्या नया ऑफर करेंगे।

Advertisment

इस प्रकार जब उन्होंने यह घोषणा की कि यह सीजन जोड़ी का होगा, दर्शक उत्सुकता से पागल हो गए। कई नाम ऐसे हैं जिनकी संभावना हैं की वह इस शो के कॉन्टेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। लेकिन आखिरकार, गोवा में शो के लॉन्च होने पर सलमान ने पहली जोड़ी का नाम पेश किया हैं। यह जोड़ी कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बचिया की  हैं।

मेकर्स ने एक प्रोमो भी शेयर किया और शो की पहली आम जोड़ी को पेश किया। यह जोड़ी एक वकील और पुलिस ऑफिसर की जोड़ी है। जी हां “बिग बॉस 12 खबरी” नाम के अकाउंट ने इन दोनों की तस्वीर शेयर की है जिसमे इन दोनों लोगो का नाम रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह बताया गया हैं।

जिस तरह से उन्होंने प्रोमो में खुद को पेश किया, उन्हें घर के अंदर देखना दिलचस्प होगा। लेकिन अगर सलमान के लेटेस्ट प्रोमो को देखा जाए तो घर में प्रवेश होने के बाद जोड़ी तोड़ भी दी जा सकती है। ख़ैर यह तो केवल समय ही बताएगा की क्या होता हैं।

इस बीच, निर्माताओं ने एक और आम जोड़ी के प्रोमो को भी शेयर किया और इसमें एक बिहारी गायक और उनके फैंस शामिल थे। शो की खबरों से यह शो दिन पर दिन और अधिक दिलचस्प हो रहा है। यह 16 सितंबर को एक नए स्लॉट 9 बजे प्रीमियर होने के लिए तैयार है।

Advertisment
Latest Stories