Bigg Boss 14: क्या अर्शी खान पर हाथ उठाने के बाद, विकास गुप्ता होंगे घर से बाहर?

author-image
By Pragati Raj
New Update
Bigg Boss 14: क्या अर्शी खान पर हाथ उठाने के बाद, विकास गुप्ता होंगे घर से बाहर?

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के वीकेंड के वॉर में बहुत से मुद्दों पर बात हुई है। जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि कविता कौशिश के पति रोनित ने अभिनव शुक्ला को लेकर 2 ट्वीट किये।

यह बात विकास गुप्ता ने बिग बॉस (Bigg Boss 14) में एंट्री लेने के बाद अभिनव को बताई थी। वीकेंड के वॉर पर कविता कौशिक और उनके साथ रोनित को शो पर बुलाया गया। ताकि वो इस मामले पर रोशनी डाले।

पूरे मामले पर डिस्कशन होने के बाद हमें पता चला कि यह मसला 8 साल पुराना है। इसका प्रेजेंट से कोई लेना देना नहीं है।

दोनों कपल्स के बीच चल रहे बहस को सुनने के बाद शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों को शांत कराया और मामला वहीं खत्म किया। इससे पहले सलमान खान ने अर्शी से छोटा मज़ाक किया जिसपर अर्शी ने कहा कि सलमान उन्हें ज़िल्लत के लड्डू खिलाएंगे। सलमान को यह बात पसंद नहीं आई और सलमान ने अर्शी से बात करने से मना कर दिया।

शो में हमने यह भी देखा कि राहुल वैद्य वापस आये जिसके बाद घरवालों ने फैसला लिया कि उनकी बिग बॉस के घर में फिर से  एंट्री होनी चाहिए या फिर नहीं।

घरवालों के अनुसार बिग बॉस के घर में राहुल को वापस आना चाहिए लेकिन अब तक राहुल की एंट्री नहीं हुई है।

Bigg Boss 14 में अर्शी खान को विकास गुप्ता ने पुल में धक्का दिया

वीकेंड के वॉर पर हर एक मुद्दे पर चर्चा हुई केवल एक मुद्दे पर बात नहीं की गई। वो मामला था विकास गुप्ता और अर्शी खान का। जब से दोनों की शो में एंट्री हुई है तबसे अर्शी खान, विकास गुप्ता को परेशान करती नज़र आ रही हैं। उन्होंने एक मौका नहीं छोड़ा जहां वो विकास को तंग न करें।

इसपर सलमान के किसी भी तरह के टिप्पणी न करने की वजह से विकास काफी नाराज दिखें। और वो लगातार अंग्रेजी भाषा में बातें कर रहें थे। बिग बॉस के दो बार मना करने के बाद भी वो हिंदी भाषा में बात नहीं कर रहे थें।

अब बिग बॉस (Bigg Boss 14) का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है जिसमें हम देख सकते है कि अर्शी खान लगातार विकास गुप्ता को परेशान कर रही हैं।

उनके पास जा कर बैठ रही हैं। उनके पेरेंट्स को लेकर कुछ भी कह रही हैं। इस दौरान दोनों में हाथा पाई भी हुई। जिसके बाद विकास गुप्ता ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया।

अब देखना यह है कि इस मामले पर बिग बॉस क्या फैसला लेते है। क्या विकास गुप्ता को घर से बाहर निकाल दिया जाएगा? ये तो हमें शो टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

Latest Stories