Bigg Boss 15: प्रोमो जारी कर शो की दो कंटेस्टेंट को किया गया कन्फर्म

author-image
By Pragati Raj
New Update
Bigg Boss 15: प्रोमो जारी कर शो की दो कंटेस्टेंट को किया गया कन्फर्म

बिग बॉस 15 का दो प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में दो कंटेस्टेंट अकासा सिंह और तेजस्विनी प्रकाश को कन्फर्म कर दिया है। ये वीडियोज प्रीमियर नाइट की है। दोनों का चहरा पूरी तरीके से रिवील नहीं किया गया है लेकिन देखकर पता चल रहा है कि ये दोनों कंटेस्टेंट कौन है।

आपको बता दें कि इन दोनों कंटेस्टेंट के अलावा प्रतीक सहेजपाल भी शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। वहीं खबर ये भी है कि शमीता शेट्टी, निशांत भट्ट भी शो पर नज़र आएंगे।

इन सभी के अलावा करण कुंद्रा, सिम्भा नागपाल, अफसाना खान, डोनल बिष्ट, टीना दत्ता और निधी भानुशाली भी शो पर दिखाई दे सकते हैं। शो शनिवार 2 अक्टूबर को रात 9.30 बजे प्रीमियर होगा।

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाले शो का इस साल का थीम जंगल बेस्ड होगा। कई चुनौतियों से कंटेस्टेंट का सामना होगा।

Latest Stories