Bigg Boss 15: क्या अफसाना को शो से बाहर करेंगे सलमान?

author-image
By Pragati Raj
New Update
Bigg Boss 15: क्या अफसाना को शो से बाहर करेंगे सलमान?

बिग बॉस 15 में सभी कंटेस्टेंट को जिस एक कंटेस्टेंट से सबसे अधिक दिक्कत है वो है 'अफसाना खान'। शो में उसे सबसे अधिक नापसंद किया जा रहा है। इसका कारण ये है कि वो गलत शब्दों का इस्तमाल करने के साथ साथ लोगों पर गंदे कमेंट करती है। उसपर हाथ और पैर चलाती है।

बीते एपिसोड में अफसाना ने अकासा का शर्ट खोल दिया था। इसको लेकर जब घर में बवाल हुआ तो अफसाना का कहना था कि 'उसके आधे बटन तो खुले ही रहते हैं अगर मैंने पूरा खोल दिया तो क्या हो गया।' ये बात सुनकर तेजस्वी को बहुत गुस्सा आया। तेजस्वी ने उसे सुनाया। हालांकि बाद में उसने अफसाना से सब सोल्व कर लिया।

अब शो का एक नया प्रोमो आया है। प्रोमो विकेंड का वार है जिसमें दिखाया गया कि सलमान खान, अफसाना की क्लास ले रहे हैं। सलमान कहते हैं कि 'मैं सुनाता हूँ आपने क्या क्या कहा है।' फिर सलमान उसे कहते हैं कि आपने शमिता को बुढी कहा है। घटिया औरत कहने पर सलमान ने कहा कि ‘आप डिसाइड करोगो कि कौन घटिया है। आपकी जवान तो चलती ही है साथ में हाथ भी चलते है।’

इसके बाद सलमान खान ने कहा कि ‘आपका एक पेर्टन है।‘ वो अफसाना से पूछते हैं कि 'क्या आप अपने घर पर ऐसा ही बर्ताव करती है।' साथ ही ये भी कहा कि 'हमें ऐसा कोन्टेंट बिलकुल नहीं चाहिए।' अपने बचाव में अफसाना कहती है कि- 'मैं गुस्से में थी। मैं सभी के साथ अच्छी हूँ। सबसे पहले रिस्पेक्ट ही दी है सबको।”

अब देखना है कि विकेंड के वार में अफसाना शो से बाहर होती है या फिर नहीं। शो आज शाम 9.30 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा।

Latest Stories