/mayapuri/media/post_banners/b57fffc98708080ba5c73e1359a1e39b3849a2757c631a8d1161eecf16e0e619.jpg)
बिग बॉस 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट और पंजाब की कटरीना कैफ 'शहनाज़ गिल' आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बीती रात उन्होंने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते नज़र आई। इस पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला भी नज़र आये। शहनाज़ ने अपने जन्मदिन की दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं।
दोनों ही वीडियो में शहनाज़ काफी खुश नज़र आ रहीं हैं। एक वीडियो में अपना बर्थडे केक कट करती है और इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला को केक खिलाती है। लेकिन सिद्धार्थ, शहनाज़ को उनकी माँ को केक खिलाने कहता है। वहीं दूसरे वीडियो में सिद्धार्थ, शहनाज़ को स्विमिंग पूल में फेंकते हैं।
दरअसल सभी लोग 1 से 27 तक काउंट करते है और फिर सिद्धार्थ और शहनाज़ का और दूसरा दोस्त उन्हें उठाकर पूल में फेंक देते हैं। ऐसा ही कुछ सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर भी किया गया था।
आपको बता दें की सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों एक साथ बिग बॉस 13 में नज़र आये थे। इसके बाद से फैंस उन्हें #Sidnaz कहते हैं। बिग बॉस 13 के बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आये हैं।