भोजपुरी में एंट्री करने जा रहे हैं राहुल देव

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
भोजपुरी में एंट्री करने जा रहे हैं राहुल देव

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने खलनायक राहुल देव किसी परिचय के मोहताज नही है जिनकी एक एंट्री से  देखने वाले को रुह खड़ा हो जाता है। अब ये विलेन साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी अबतक की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तन से पार्ट 2' से भोजपुरी पर्दे पर शानदार एंट्री करने जा रहे है। निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म के मुख्य भूमिका में युवा स्टार प्रदीप पाण्डेय चिन्टू औऱ खलनायक राहुल देव है।

फ़िल्म में राहुल देव एक पाकिस्तानी विलेन का रोल निभा रहे है। जो चिन्टू के प्यार  के खिलाप जंग लड़ते है। इस फ़िल्म से भोजपुरी फिल्म उद्योग का स्कोप और भी ऊंचा औऱ विकसित हो गया है जो इस तरह के हिन्दी फिल्मों के टॉप विलेन भोजपुरी फिल्मों में हिस्सा ले रहे है। करीब दो हजार से अधिक फिल्मों के सफर करने के बाद राहुल देव की 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से पार्ट 2'  उनकी  यह पहली भोजपुरी फ़िल्म होगी। वो इस फ़िल्म के जरिये भोजपुरी पर्दे पर भी अपनी छाप बरकरार रखेंगे। फ़िलहाल फ़िल्म की रिलीजिंग की तैयारियां जोरों से चल रही है जो अतिशीघ्र प्रदर्शन  की जायेगी है।

Latest Stories