चांदनी सिंह ने खरीदी फॉरच्युनर कार 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
चांदनी सिंह ने खरीदी फॉरच्युनर कार 

अभिनेत्री चांदनी सिंह ने नयी  फॉरच्युनर कार खरीदी है। वे भोजपुरी की पहली ऐसी नायिका बन गयी हैं जिन्होने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही अपनी पसंदीदा कार खरीदी है। सफेद रंग की अपनी इस फॉरच्युनर कार की चाभी लेते हुये चांदनी सिंह काफी खुश दिखीं। उन्होंने अपनी इस पसंदीदा कार के साथ फोटो  खिंचवायी और कहा कि उनकी शुरु से इच्छा थी कि उनके पास खुद की कमाई से कार का कलेक्शन हो जिसमें फॉरच्युनर और मर्सडीज जैसी कार भी शामिल हों। वैसे आपको बता दें कि चांदनी सिंह के लिये ये साल काफी लकी रहा। उनकी इस साल भले एक भी फिल्में रिलीज नहीं हुई मगर वे लगातार सुपरस्टारों के साथ बतौर नायिका फिल्में कर रही हैं। पिछले दिनों उनकी पहली फिल्म 'बद्रीनाथ' का ट्रेलर जारी किया जिसमें उनको खूब प्रशंसा मिल रही है। इसके साथ ही वे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ फिल्म 'बॉस' की शूटिंग खत्म कर लौटी हैं और साथ ही वे खेशारी लाल यादव के साथ फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' में एक स्पेशल सॉग करने के बाद यश मिश्रा और अरविंद अकेला कल्लू के साथ भी फिल्में कर रही है। म्यूजिक वर्ल्ड में चांदनी सिंह की तूती बोलती है। उनके एलबम आते ही करोंड़ो लोग उसे सुनने और देखने को बेताब रहते हैं। सो बधाई हो चांदनी सिंह इस नयी कार के लिये।

Latest Stories