Advertisment

'आवारा बलम' की शूटिंग शुरू

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'आवारा बलम' की शूटिंग शुरू

निशिकांत झा की एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर भोजपुरी फिल्म  'आवारा बलम' का सम्पादन कार्य प्रथम शेड्यूल की शूटिंग के पश्चात बोनी कपूर स्टूडियो में प्रारंभ हो चुकी है। पी.एन.जे. फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म  के निर्देशक चंदन उपाध्याय और सम्पादक गुरजंट सिंह हैं।  फिल्म की शूटिंग गुजरात में की गई है। अगले शेड्यूल की शूटिंग मुबई व आसपास के लोकेशनों पर की जायेगी।

'आवारा बलम' कथा पटकथा चंदन उपाध्याय की, संवाद राजेश मिश्रा के हैं। प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह तथा सुमित चंद्रवंशी के लिखे गीतों को अविनाश झा ने संगीतबद्ध किया है। एक्शन हीरा यादव, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और छायांकन डी.के. शर्मा हैं। मुख्य कलाकार हैं : अरविन्द अकेला, तनुश्री, प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्र, हीरा यादव, देव सिंह, पप्पू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस.सी. मिश्र, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला माजिद, शिवांगी शाही आदि।

फिल्म की कहानी सामान्य भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी अलग है। इसमें एक लड़की अपना दिल एक ऐसे युवक को दे बैठती है जो तथा कथिरूप में  लोगों के लिए आवारा है। लेकिन, वह हार नहीं मानती, उसे सुधारने का, संस्कारी बनाने का प्रण करती है। अरविंद को सुधारने हेतु तनुश्री यह सब करना शुरू ही करती है कि कई मोड़ सामने आ जाते हैं। प्रियंका तो दिखाई देती है, अवधेश की दहशत गर्दी भी फुफकार मारती है। लेकिन, होता क्या है यह हम नही बताएंगे आखिर वही तो क्लाईमैक्स है।

Advertisment
Latest Stories