चांदनी सिंह की फिल्म 'बद्रीनाथ' का गाना रिलीज 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
चांदनी सिंह की फिल्म 'बद्रीनाथ' का गाना रिलीज 

चांदनी सिंह  की फिल्म बद्रीनाथ का दुसरा गाना यहां रिलीज हो गया है। इस फिल्म में चांदनी सिंह के नायक हैं संजीव  मिश्रा। गाने के बोल हैं सांचा में सांचल रुप बा गजबे कमाल क। जिसे गाया है जाने माने गायक उदित नारायण ने। इस फिल्म का संगीत जारी किया है वर्ल्ड वाईड रिकार्ड ने। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही चांदनी सिंह और संजीव मिश्रा की जोड़ी लोगों को खुब पसंद आरही है। वैसे अगर आपने यह गाना देखा है तो चांदनी सिंह और संजीव की गाने में गजब की केमेस्ट्री दिख रही है। इतना ही नहीं  गाने में दोनो लाजवाब डांस कर रहे हैं। इस फिल्म को निर्देशित किया है धीरू यादव ने।  धीरू यादव की यह पहली फिल्म भोजपुरी फिल्म है लेकिन इससे पहले वो कई टीवी सीरियल का सफल निर्देशन कर चुके है। इस फिल्म में चांदनी सिंह और   संजीव मिश्रा के अलावा अंजना सिंह, प्रियका(गार्गी ) पंडित, संजय पांडेय, रितु सिंह, सोनू पांडेय, महेश आचार्या, अनूप अरोड़ा, मेहनाज श्रॉफ आदि की मुख्य भुमिका है। चांदनी सिंह इस फिल्म के गाने पर कहती हैं वाकई कमाल की फिल्म है और लाजवाब गाना भी। इस फिल्म का निर्माण श्री चारभुजा प्रोडक्शन ने किया है। चांदनी सिंह कहती हैं उदित नारायण जी ने बहुत मधुर स्वर दिया है इस गाने में । मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं। चांदनी सिंह ने इस फिल्म में एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया है।

Latest Stories