Advertisment

प्रियंका की काशी अमरनाथ लॉन्च

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
प्रियंका की काशी अमरनाथ लॉन्च

देसी गर्ल प्रियंका चोपडा ने क्षेत्रीय फ़िल्म निर्माण की ओर कदम बढ़ाया तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले जिस फ़िल्म के निर्माण की घोषणा की थी वह थी भोजपुरी फ़िल्म 'बम बम बोल रहा है काशी'। फ़िल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब उनकी दूसरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' भी बन कर तैयार है। शुक्रवार को फ़िल्म का ऑफिशियल फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया। पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी काशी अमरनाथ के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य जबकि लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा।

काशी अमरनाथ में मेगा स्टार रवि किशन , जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह, अनूप अरोरा, हीरा यादव , तुषार और नवोदित सपना गिल मुख्य भूमिका में हैं। ऑफिशियल फर्स्ट लुक लॉन्च के बाद जल्द ही मुम्बई में एक भव्य कार्यक्रम में फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। निर्देशक सन्तोष मिश्रा ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर फ़िल्म सम्पूर्ण भारत मे एक साथ प्रदर्शित होगी।

Advertisment
Latest Stories