New Update
/mayapuri/media/post_banners/c5dd1d857a21bceef76e638646245c02d18493d696c722ef80d6281cb1c82ecf.jpg)
भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव ने आज उत्तरपूर्व दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए वोट मांगा। इस दौरान यात्रा में लोगों ने मनोज तिवारी और खेशारीलाल यादव पर जमकर फूल बरसाए और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा दिल्ली की सभी सात सीटों पर विजय की ओर अग्रसर दिख रही है। इसके पहले हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने भी मनोज तिवारी के लिए वोट मांगा था।
/mayapuri/media/post_attachments/a645e43f773a961d3ef955b496ae91311ec2649c9e1af31b8f02e2779edda1ab.jpg)
सपना चौधरी ने लोगों से बीजेपी को वोट डालने की अपील की और कहा कि इस बार वे वोट मांगने आई हैं लेकिन जल्दी ही वे अपना कार्यक्रम लेकर भी आएंगी। लोगों की मांग पर उन्होंने अपने हिट गाने की कुछ पंक्तियां गुनगुना कर अपने समर्थकों को उत्साहित भी किया।
/mayapuri/media/post_attachments/94d21fbba48186084e16c067e2089ae4228b873bb546a27a61c5b405de7229bd.jpg)
Latest Stories
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)