मनोज तिवारी और रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गजों ने दी बधाई

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मनोज तिवारी और रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गजों ने दी बधाई

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में मिली भारी विजय और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार तथा भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को मिली शानदार जीत पर भोजपुरी सिनेमा जगत के दिग्गजों ने उन्हे बधाई दी है। जाने माने फिल्म निर्माता और याशी फिल्म्स के अभय सिंहा ने मनोज तिवारी और रवि किशन को बधाई देते हुये कहा है कि आप दोनो के नेतृत्व में भोजपुरी सिनेमा जगत और आगे बढ़ेगा। आप दोनो राजनीती की नयी दिशा और दशा गढ़ेंगे। मनोज तिवारी और रवि किशन को बधाई देते हुये जाने माने फिल्मकार बुबना इंटरटेनमेंट के सुनील बुबना ने कहा है कि बधाई हो। आप दोनो की जीत भोजपुरी सिनेमा के लिये गर्व करने वाला है। आप दोनो को विजय की शुभकामना। चर्चित फिल्मकार महेश पांडे ने मनोज तिवारी और रवि किशन को मिली शानदार जीत पर बधाई देते हुये कहा है कि आप दोनो के नेतृत्व में भोजपुरी सिनेमा जगत और फलेगा फूलेगा और आप दोनो अपने मतदाताओं के सपने पूरे करें यहीं कामना है।

फिल्म निर्माता निर्देशक जगदीश शर्मा ने रवि किशन और मनोज तिवारी को बधाई देते हुये कहा है कि आज पुरी भोजपुरी इंडस्ट्रीज आप सब पर नाज कर रही है। फिल्मकार असलम शेख ने कहा है कि मनोज तिवारी और रवि किशन जी की लोकसभा चुनाव में शानदार जीत से हम खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। आदि शक्ती इंटरटेनमेंट के दुर्गाप्रसाद मजूमदार ने मनोज तिवारी और रवि किशन को बधाई देते हुये कहा है कि ईश्वर आप दोनो को यूही आंगे बढ़ाते रहें। सांसद में आप दोनो को एक साथ देखना वाकई हम सबके लिये गर्व का विषय है। मनोज तिवारी और रवि किशन को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर भोजपुरी सुपरस्टार विनय आनंद, भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव,जाने माने निर्माता राजकुमार पांडे, प्रेम राय, मनोज चौधरी, रविसिन्हा, हैदर काजमी, प्रदीप जी,जितेश दुबे,मुकेश पांडे, डायरेक्टर बाली, बॉबी सिंह, के डी, श्रेय श्रीवास्तव, जय प्रकाश , मनोज ओझा,रजनीश , देव पांडे, अशोक कुमार दीप,श्याम गुलाटी, अभिनेता कृष्णा कुमार, पंकज तिवारी,अरविंद चौबे, धनंजय मिश्रा,लवी रोहतगी, स्मृति सिन्हा, शुभी शर्मा,अनारा गुप्ता, प्रियंका,अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत,  आदित्य ओझा, नील, डिम्पल सिंह,आदित्य सिंह,डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता,गीतकार श्याम देहाती, संजय पांडे,अवधेश मिश्रा,पी आर ओ समरजीत, उदय श्रीवास्तव, संगीतकार सतीश तथा अभिनेत्री चांदनी सिंह आदि ने भी उन्हें बधाई दी है।

Latest Stories