होली पर चांदनी सिंह ने खेसारी को बनाया जीजा

author-image
By Mayapuri Desk
होली पर चांदनी सिंह ने खेसारी को बनाया जीजा
New Update

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का नया होली वीडियो यूट्यूब पर जारी हुआ और खूब हंगामा बरपा रहा है। इस वीडियो का नाम है साढु के धन जिन नाश करा ए जीजा। इस वीडियो  को बिहार की म्यूजिक कंपनी आदिशक्ती म्यूजिक ने जारी किया है। इस होली वीडियो को जारी होते ही दो दिनों के अंदर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह के वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं। लाखों लोग उनके म्यूजिक वीडियो का इंतजार करते हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के  केराकत की रहने वाली चांदनी अपने नये होली वीडियो की कामयाबी पर काफी खुश हैं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो निकला भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ। नवंबर 2016 में आये इस म्यूजिक वीडियो डोली में गोली मार देव रिलीज हुआ तो हर तरफ चांदनी की चर्चा होने लगी।

इसके बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा म्यूजिक वीडियो किये जिसने यूट्यूब पर सनसनी मचा दी जिसमें छोड़कर यादव जी 'मरद असली आके बाबू साहब से फंसली ने तो काफी बवाल मचा दिया। इन दोनो म्यूजिक वीडियो के अलावा चांदनी सिंह ने चटाई ओढ़, आजईतु, नन्दी कहां जाली किया तथा इस साल का उनका सबसे बड़ा हिट म्यूजिक वीडियो है खेसारी लाल यादव के साथ ही पलंग करे चोंए चोए।  पलंग करे चोंए चोंए आज भी ब्लाक बस्टर वीडियो है।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.

➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.

➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.

embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

#Khesari Lal Yadav #Bhojpuri #Chandani
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe