'बॉस' के जरिये फिर तापमान बढ़ायेंगी चांदनी सिंह

भोजपुरी फिल्मों की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ वाली फिल्म 'बॉस' की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म में चांदनी सिंह पहली बार पवन सिंह के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के के रुप में नजर आयेंगी। इस फिल्म में चांदनी सिंह काफी अलग भूमिका में नजर आयेंगी। इस फिल्म का निर्माण प्रेम रॉय कर रहे हैं। जबकि निर्देशक है अरविंद चौबे। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चांदनी सिंह के लाखों दिवाने हैं। जो उन्हें काफी पसंद करते हैं। वे अपने आपको काफी फिट रखती हैं। और अपने अलग अंदाज वाले म्यूजिक वीडियो से वे काफी सुर्खियों में रहती हैं। बॉस की शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुये चांदनी सिंह ने अपना और पवन सिंह का एक फोटो शेयर किया है। वे कहती हैं बॉस के साथ काम करने में काफी कुछ सीखने को मिला। इस फिल्म में पवन सिंह जी के साथ काम करना मेरे लिये सपनों को सच साबित करना था। बॉस की पूरी टीम को धन्यवाद। बॉस का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।
वैसे आपको बतादें कि एक्ट्रेस चांदनी सिंह हर थोड़े दिन में अपनी खूबसूरती, सेक्सी और बोल्ड अदाओं वाले म्यूजिक वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि उनकी हॉटनेस के चर्चे तो पूरी दुनिया में होते हैं। चांदनी की हॉट और सेक्सी अदा पर उनके फैन्स फिदा हैं। सोशल मीडिया पर चांदनी सिंह अपने म्यूजिक वीडियो के जरिये तापमान बढ़ाती रहती है। बॉस के बारे में भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अपने लुक और एक्टिंग से चांदनी सिंह फिर लोगों को दिवाना बनाने वाली हैं।