अभय सिन्हा की नई फिल्म घातक में चांदनी सिंह की एंट्री

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अभय सिन्हा की नई फिल्म घातक में चांदनी सिंह की एंट्री

टीनू वर्मा के निर्देशन में बनी  याशी फिल्म्स प्रस्तुत निर्माता अभय सिन्हा की नयी चर्चित भोजपुरी फिल्म घातक में अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ही यूट्यूब की सनसनी चांदनी सिंह का जलवा भी लोगों  को देखने को मिलेगा। इस फिल्म में एक होली सांग भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह के उपर हाल में ही फिल्माया गया।  इस गाने को लेकर चांदनी सिंह काफी खुश नजर आरही हैं। वह कहती हैं याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा जी की इस फिल्म घातक का आफर आया तो मैने तुरंत हा कह दिया। चांदनी सिंह कहती हैं अभय सिन्हा जी के साथ हर नायिका काम करना चाहती है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जी के साथ मैं बार बार करना चाहूंगी। इस फिल्म घातक  का निर्माण अभय सिन्हा और निशांत उज्जल द्वारा किया जारहा है जबकि निर्देशक हैं टीनू वर्मा। फिल्म के कैमरामैन हैं मुकेश शर्मा। संगीत दिया है छोटे बाबा ने जबकि संवाद खुद लिखा है टीनू वर्मा , मनोज पांडे और मनोज हंसराज ने। इस भोजपुरी फिल्म  में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ही शहर अफ्सा, टीनू वर्मा, अर्थ, अमित कुमार की मुख्य भुमिका है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ ही चांदनी सिंह का होली गाना फिल्म का प्लस प्वाईंट होगा। अपनी हॉटनेस और एक्टिंग से फैंस के दिलों पर कहर ढाने वाली यूट्यूब की सनसनी चांदनी सिंह की इस फिल्म  घातक की शुटिंग समाप्त हो गयी है और माना जारहा है कि यह फिल्म 2020 की सबसे बड़ी कामयाब फिल्म होगी। फिलहाल घातक फिल्म इस होली पर दर्शकों के सामने होगी और इसे लेकर ट्रेड पंडितों में जबरदस्त उत्साह है।

और पढ़े:

 भूमि ने शेयर की बिकिनी में फोटो, लोगो ने पूछा एडल्ट वेब सीरीज में जा रही हो क्या ?

Latest Stories