/mayapuri/media/post_banners/56b2423ef3e395c18964d1534eac7f5077ad6561e2a3bb82999c5d41ab7f4795.jpg)
बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग का सीजन चल रहा है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव और म्यूजिक वर्ल्ड की सनसनी चांदनी सिंह का नया एलबम 'डोली में गोली मारदेब 2' लोगों के दिलों दिमाग में छा गया है। इस एलबम का गाना शादी होते जान भुला जईबू का हो भोजपुरियों में खूब बज रहा है। इस एलबम में खेशारी लाल यादव नायिका चांदनी सिंह के गम में डूबे एक प्रेमी की भूमिका में हैं। वे अपनी प्रेमिका की शादी से दुखी हैं। इस एलबम की शुटिंग मुंबई के मालाड़ में की गयी है। वैसे आपको बता दें कि इसी एलबम के पहले पार्ट 'डोली में गोली मारदेब' से चांदनी सिंह ने अपने करियर की शुरूआत किया था और देखते ही देखते वे म्यूजिक वर्ल्ड की सनसनी बन गयीं जिनके यू ट्यूब पर करोड़ो फैन हैं। चांदनी सिंह इस एलबम को लेकर काफी खुश हैं वे कहती हैं कमाल का एलबम बना है। इस एलबम में चांदनी सिंह के काम की खेशारीलाल यादव भी खूब तारीफ करते हैं और कहते हैं काफी मेहनती हैं चांदनी सिंह। इस एलबम को खेशारी म्यूजिक वर्ल्ड ने जारी किया है।