
खूबसूरत चांदनी सिंह के फैन्स के लिये एक अच्छी खबर आयी है। चांदनी सिंह को फिल्म 'बॉस' के लिये भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के अपोजिट बतौर नायिका साईन किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों बनारस में चल रही है जिसमें चांदनी सिंह और पवन सिंह ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। भोजपुरी की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस चांदनी सिंह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका सेक्सी और हॉट अवतार अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहता है। इस फिल्म के निर्माता प्रेमरॉय हैं और इस फिल्म से नई अदाकारा आर्शिया को भी लॉन्च किया जा रहा है। पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह ने कई कामयाब म्यूजिक वीडियो किया है। पहली बार वे पवन सिंह की नायिका बनकर बॉस में नजर आयेंगी। इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अरविन्द चौबे। बनारस में शूटिंग करते हुये चांदनी सिंह काफी खुश दिख रही हैं। वह कहती हैं मैं जौनपुर की हूं और अपने घर के पास शूटिंग करना वाकई अच्छा लग रहा है। पवन सिंह के बारे में चांदनी सिंह कहती हैं पवन सिंह जी कमाल के अभिनेता हैं और उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता प्रेम रॉय के बारे में चांदनी सिंह कहती हैं प्रेम रॉय जी से दिल के काफी साफ हैं। जो रहेगा मुंह पर बोलेंगे। निर्देशक अरविंद चौबे के साथ चांदनी ने 'मैं नागिन तू सपेरा' फिल्म किया है जिसमें उनके नायक हैं अरविंद अकेला कल्लू। वे कहती हैं अरविंद चौबे जी बहुत बेहतरीन निर्देशक हैं। श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म बॉस के लेखक वीरू ठाकुर हैं। माना जा रहा है कि चांदनी सिंह और पवन सिंह की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री बॉस फिल्म में दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।