चांदनी सिंह दिखेगी 'दरार 2' में खेशारीलाल यादव के साथ 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
चांदनी सिंह दिखेगी 'दरार 2' में खेशारीलाल यादव के साथ 

मेहनत रंग लाती है तो अच्छा लगता है।  भोजपुरी  सुपरस्टार पवन सिंह के साथ क्रेक फाईटर  जैसी हिट फिल्म देने वाली यूट्यूब सनसनी चांदनी सिंह अब जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ फिल्म दरार २ में नजर आयेंगी। दरार 2 में उनका और खेशारीलाल यादव का एक स्पेशल सांग पिछले दिनों  फिल्माया गया। रंजी त सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन  रही इस फिल्म  को सुशील कुमार उपाध्याय निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं रितेश पांडे, अनिल सम्राट, प्रवेशलाल यादव, राकेश मिश्रा, काजल राघवानी, संजय पांडे तथा अन्य। आपको बतादें कि चांदनी सिंह ने हाल में ही पवन सिंह के साथ एक और फिल्म बॉस की शुटिंग पूरी किया है। चांदनी सिंह दरार 2  के गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं खेशारीलाल यादव जी के साथ यह काफी रोमांचक गाना है और लोगों को जरुर पसंद आयेगा। आपको यह भी बतादें कि चांदनी सिंह और खेशारीलाल यादव का एक गाना मिलते म रद इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला विडियो बन गया है।

Latest Stories