कल से बिहार - झारखंड में बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘छलिया’, दर्शक बनाये रखें अपना प्यार : प्रमोद शास्त्री By Mayapuri Desk 23 Oct 2019 | एडिट 23 Oct 2019 22:00 IST in रीजनल New Update मुंबई में सुपर डूपर हिट रही अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म ‘छलिया’ कल यानी 25 अक्टूबर से बिहार – झारखंड में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बिहार – झारखंड के दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि कल बड़े पैमान पर भोजपुरिया जोन बिहार – झारखंड में ‘छलिया’ रिलीज हो रही है। दर्शक इस फिल्म के लिए अपना प्यार बनाये रखें। फिल्म में सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह, हर्ष ठाकुर, निशा झा, मनोज टाइगर, अनिल यादव, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गौरी शंकर, कमलकांत मिश्रा, निरंजन चौबे, मुन्ना सिंह, सीमा यादव, अर्जुन यादव, राजकुमार सिंह, आर के गोस्वामी, बिट्टू बरनवाल हैं। मेहमान कलाकार ऋतु सिंह, कनक यादव हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, भोजपुरी फिल्म ‘छलिया’ को मुंबई में दर्शकों ने सर आंखों पर बिठा रखा था। सिनेमाघरों में पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। ऐसे में अनुमान है बिहार और झारखंड में भी फिल्म ‘छलिया’ बॉक्स आफिस पर धमाल मचायेगी। यहां कल्लू की फिल्मों का वैसे भी दर्शकों को इंतजार होता है। वहीं, एक हेल्दी इंटरटेंमेंट वाली फिल्म ‘छलिया’ के बिहार में रिलीज की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमें उम्मीद है कि बिहार और झारखंड के दर्शक भी इस फिल्म को खूब प्यार देंगे और सराहेंगे। ये दावा फिल्म के निर्माता गौतम सिंह ने किया है। गौरतलब है कि स्टार वर्ल्ड बैनर तले निर्मित की गई फिल्म छलिया के निर्माता निर्माता गौतम सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने संभाला है। फिल्म के सह निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। लेखक एस के चौहान हैं। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू तथा गीतकार मनोज मतलबी और सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य रिकी गुप्ता, दिलीप मिस्त्री का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें. अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं. आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'> '>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'> #arvind akela kallu हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article