Advertisment

ढिशुम की पहली सालगिरह पर सितारों का मेला       

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
ढिशुम की पहली सालगिरह पर सितारों का मेला       

मात्र एक साल में ही भोजपुरी मनोरंजन जगत का पर्याय बन चुकी भोजपुरी की नामचीन एंटरटेनमेंट चैनल ढिशुम की पहली वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धूमधाम से मनाई गई। अंधेरी के टिप्सी जिप्सी में ढिशुम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अवॉर्ड के प्रसारण के बीच पहली सालगिरह का केक ढिशुम के निदेशक विशाल गुरनानी, अपर्णा शाह और सीओओ पार्था डे द्वारा काटा गया गया।

'ढिशुम' की पहली सालगिरह समारोह में भोजपुरी फ़िल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थी जिनमे रवि किशन, विनय आनंद, परितोष त्रिपाठी, सुनील पाल, यश कुमार, प्रदीप पांडे चिंटू, राकेश मिश्रा,  के के गोस्वामी, मनोज टाईगर, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, देव सिंह, अविनाश दवेदी, संभावना सेठ, स्मृति सिन्हा, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, शिविका दीवान, तृप्ति शाक्या जैसे कलाकारों के अलावा जाने माने निर्माता अभय सिन्हा, राजकुमार पांडे, रजनीश मिश्रा, रमेश नैयर आदि प्रमुख थे।

इस मौके पर मलेशिया में सम्पन्न हुए अवॉर्ड समारोह का भी अतिथियों ने लुत्फ उठाया। आपको बता दें कि 2017 में भोजपुरी मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखते ही ढिशुम चैनल ने इंटरनेशनल भोजपुरी फ़िल्म अवॉर्ड्स (आईबीएफए)  का लंदन में सफल आयोजन कर ये बता दिया था कि 'डिशुम' भोजपुरी भाषा और संस्कृति को एक नये मुकाम पर ले जाना चाहता है। डिशुम द्वारा इस वर्ष आईबीएफए का  आयोजन 21 जुलाई 2018 को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में किया गया। जिसमें  भोजपुरी और बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने अपनी मौजूदगी और धमाकेदार परफॉर्मेंस से अवॉर्ड शो में चार चांद लगा दिया। चैनल के सीओओ पार्था डे ने बताया कि डिशुम अपने भोजपुरी दर्शकों के लिए इस साल भोजपुरी माटी की खुशबू से सराबोर कई ऐसे नये कार्यक्रम लेकर आ रहा है जो भोजपुरी मनोरंजन के क्षेत्र में पहली बार देखने को मिलेंगी... चैनल की संस्थापक निदेशक अपर्णा शाह ने बताया कि 15 अगस्त से शुरु हुआ डिशुम का ये जश्न, नये-नये शोज के साथ छठ पूजा तक जारी रहेगा।

Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Starspublive-image Vinay AnandDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsAvinash Dwivedi, Sambhavna Seth Avinash Dwivedi, Sambhavna SethDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri StarsDishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Starspublive-image Manoj Singh Tiger, Sunil Pal, K.K GoswamiAwadhesh Mishra Awadhesh Mishrapublive-image Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Starspublive-image Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Starspublive-image Dishum Celebrates its 1st Anniversary with Bhojpuri Stars

Advertisment
Latest Stories