देखना न भूलें, सुपरहिट कांवरिया गीतों का सुपरहिट शो “कांवरिया बोले बम बम“

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
देखना न भूलें, सुपरहिट कांवरिया गीतों का सुपरहिट शो “कांवरिया बोले बम बम“

- देश का नं 1 चैनल ’बी4यू भोजपुरी’

- ’बी4यू भोजपुरी’ पर सुबह 5 बजे से 8 बजे तक

- भोले बाबा के मनमोहक गीतों का विशाल संग्रह

करीब 5.5 करोड़ से अधिक लोगों के बीच बोले जाने वाली भोजपुरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डीजे गानों से लेकर भजन तक दिमाग को झकझोर देने वाले भोजपुरी गीतों ने अब देश के हर कोने में अपनी जगह बना ली है। इन दिनों कुछ नए भोजपुरी चैनल्स का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस कड़ी में सबसे चहीता नाम ’बी4यू भोजपुरी’ है जिसने पिछले हफ्ते की ;ठ।त्ब्द्ध बार्क रेटिंग में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरते हुए देश के नंबर 1 भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल बनने का तमगा अपने नाम किया है।

श्रावण के पवित्र मास में ’बी4यू भोजपुरी’ पर चलाए जा रहे एक ख़ास शो “कांवरिया बोले बम बम“ ने शिव भक्तों को एक स्थान पर एकत्रित करने का काम किया है.। यह शो शिव जी के मनभावन भजनों व गीतों के साथ शिव भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया है। साथ ही कांवर यात्रा पर निकले कांवरियों को भी इस शो के माध्यम से भोले नाथ के सुप्रसिद्ध गीतों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है। यह शो खासतौर पर कांवडियों के पवित्र धाम देवघर में लगने वाले श्रावण मेले के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। बी4यू भोजपुरी के भजन सागर शो के माध्यम से सुबह 5 बजे से 8 बजे तक “कांवरिया बोले बम बम“ शो पर भगवान शिव के मशहूर भजनों का आनंद लिया जा सकता है। पिछले कुछ ही समय में इस शो के प्रति दर्शकों का काफी प्यार देखने को मिला है। “कांवरिया बोले बम बम“ मनभावन भोजपुरी भजनों की एक लम्बी श्रृंखला के साथ आता है। साथ ही कावरियों के धाम देवघर में लगे मेले की लाइव स्ट्रीमिंग व ’बोले कांवरिया बम बम रे’ और ’भौजी चलल ना जाला’ जैसे मशहूर कांवरिया भजनों का प्रसारण भी करता है।

’कांवरिया बोले बम बम’ शो के अंतर्गत आप सुबह 5 बजे से काँवर स्पेशल सुपरहिट गीतों का आनंद उठा सकते हैं। हाल ही में चैनल पर मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल के लेटेस्ट भजनों  ’कइसे जाईल हो अकेले आपन घर ओ बाबा’, ’बोले कांवरिया बम बम रे’ और ’भौजी चलल ना जाला’ आदि गीतों का संग्रह भी शामिल किया गया है। साथ ही शो की प्रमोशनल एक्टिविटीज भी जोरों शोरों पर चल रही है। शो के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के मकसद से 500 से अधिक रिक्शा चालकों को प्रमोशन प्रक्रिया में लगाया गया है, जो जिले के अलग अलग इलाकों के प्रचारक के तौर पर लोगों को शो से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बी4यू भोजपुरी पर रोजाना सुबह 5 से 8 बजे तक कांवरिया बोले बम बम शो में सुपरहिट कांवर गीत देखना न भूलें।

Latest Stories