/mayapuri/media/post_banners/596bb7a45918f21c80fd53f27bd0da06a44cada42e8bc90bb4f7d90a8f791bed.jpg)
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर-सिंगर पवन सिंह इनदिनों काफी चर्चा में छाए हैं। खबरों के मुताबिक, पवन सिंह पर को-एक्ट्रेस की पिटाई करने का आरोप है। इस पूरी घटना को पत्रकार शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक पेज के जरिए शेयर किया है।
लगातार फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं
उन्होंने लिखा है, 'पवन ने नशे में धुत होकर अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की। इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आए तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह के बाल पकड़कर उनका सिर दीवार पर मारा। अक्षरा और पवन सिंह सिलवासा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। खबरों के मुताबिक ये घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार(29 मार्च) की रात साढ़े ग्यारह बजे की है। इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। मेरे सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि जब से पवन सिंह की शादी हुई है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है। वे लगातार उन्हे फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं।' /mayapuri/media/post_attachments/661af0faea8d6f193dacb0681265f5fcd521189f3b1ee186fe137e2d2127bc68.jpg)
रात की वजह से होटल में ही रुक गई थी
शशिकांत ने लिखा, ' इस मारपीट की घटना के बारे में मेरे सूत्रों ने दावा किया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शराब के नशे में धुत थे। वो अपने कमरे से बाहर निकलने लगे उस समय उन्हें अक्षरा सिंह ने रोका जिसके बाद उन्होने अक्षरा सिंह को गाली देते हुए उनके साथ मारपीट की। पवन सिंह की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ भी वहां पहुंचे जिसके बाद इस सुपरस्टार ने फिर अक्षरा सिंह की पिटाई की। इस फिल्म में अक्षरा सिंह का काम खत्म हो गया था और वे मुंबई लौटने वाली थीं मगर रात हो गई थी। जिसके वजह से वो ये सोच कर होटल में रुक गयीं कि सुबह जाएंगी मगर इसी बीच पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की.'
बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम कई बार सुर्खियों में रहा है। कई कार्यक्रमों में पवन सिंह अक्षरा सिंह का परिचय ये कहते हुए कराते थे कि 'ये आपकी भाभी हैं'। मगर इसी बीच अचानक पवन सिंह ने शादी कर ली। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, TwitterऔरInstagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)