मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ मनाया नववर्ष 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ मनाया नववर्ष 

अपनों के  साथ भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तथा उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने नए साल का जश्न मनाया। मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में मनोज तिवारी और  भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने अपने पुराने खट्टे मीठे अनुभवों को खुलेआम शेयर किया और खूब ठहाके लगे। विनय आनंद और खेशारी लाल यादव ने मंच साझा कर लोगों को खूब हंसाया। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्मों के जाने माने प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, सुनील बुबना, प्रदीप जी, जितेश दुबे, महेश पांडे, प्रवेश लाल यादव, मुकेश पांडे, डायरेक्टर बाली, बॉबी सिंह, के डी, असलम शेख, जय प्रकाश, मनोज ओझा, देव पांडे, अशोक कुमार दीप, श्याम गुलाटी, डॉक्टर आनंद, अरविंद चौबे, धनंजय मिश्रा, लवी रोहतगी, स्मृति सिन्हा, शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, प्रियंका, अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत, डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता,गीतकार श्याम देहाती,प्यारेलाल यादव, अवधेश मिश्रा,पत्रकार मिथलेश सिन्हा, सुमंत मिश्रा, हरि मृदुल,मनोज दुबे, वीरेंद्र मिश्रा,राव साहब दाभाड़े,पीआरओ पुनीत खरे,समरजीत, शशिकान्त सिंह,उदय भगत,अखिलेश, कुलदीप श्रीवास्तव, अभिनेता विकास सिंह वीरप्पन, प्रमोद पांडे, इरफान, अशोक मेहता, नरसू सहित अन्य कई दिग्गज मौजूद थे। इस अवसर पर दिवंगत अभिनेता कादर खान जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रदांजलि भी दी गयी। वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश सिन्हा जी ने कादर खान जी के बारे में कई दुर्लभ जानकारी भी शेयर की।

मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ मनाया नववर्ष 

Latest Stories