
उम्दा भोजपुरी फिल्म निर्माण की श्रृंखला में शिवांश फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म अर्धांगिनी का मुहूर्त मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित कृष्णा ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से संपन्न किया गया। इस फिल्म का निर्देशन सूरज राजपूत कर रहे हैं। केंद्रीय पात्र में सूरज सम्राट हैं और उनका साथ देते दिखेंगी अंजना सिंह और शुभी शर्मा। फिल्म की शूटिंग बिहार के भभुआ जिला में 28 जनवरी से शुरू की जाएगी, वहाँ अभिनेता सूरज सम्राट का जन्म स्थल भी है। इसके अलावा सासाराम के रमणीय स्थलों पर तथा फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन वाराणसी में भी किया जाएगा।
आपको बता दें कि फिल्म के मुहूर्त के साथ-साथ पार्श्वगायिका खुशबु जैन के सुमधुर आवाज़ में एक गाना भी रिकॉर्ड किया गया। इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचंद्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर हैं। फिल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय, मारधाड़ दिलीप यादव का है। फ़िल्म प्रचारक समरजीत सिंह व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य भूमिका में सूरज सम्राट के साथ अंजना सिंह, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, अयाज़ खान, के के गोस्वामी, माही सिंह, शकीला मजीद, सोनी पटेल और आशुतोष चौबे, शशिकांत सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडेय हैं।
Muhurat Of Bhojpuri Film Ardhangini
Muhurat Of Bhojpuri Film Ardhangini
Muhurat Of Bhojpuri Film Ardhangini
Muhurat Of Bhojpuri Film Ardhangini
Muhurat Of Bhojpuri Film Ardhangini
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)