Advertisment

रवि किशन से बड़ा अभिनेता कोई नहीं- मनोज तिवारी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
रवि किशन से बड़ा अभिनेता कोई नहीं- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद और भोजपुरी फ़िल्म जगत में कई सालों तक अपने गानों और अभिनय से जुड़े रहे मनोज तिवारी ने कहा है कि रवि किशन से बड़ा अभिनेता उनकी नज़र में कोई नहीं है क्योंकि उनके अभिनय का रेंज काफ़ी ज़्यादा है और यह हमारी भोजपुरी के लिए ग़ौरव की बात है की हमारे कलाकार की माँग हर फ़िल्म जगत में है। मनोज तिवारी ने यह बात कही भोजपुरी नव वर्ष मिलन समारोह में। बुधवार को मनोज तिवारी ने मुंबई में मिलन समारोह का आयोजन किया था जिनमें रवि किशन, खेसारी लाल यादव, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, कनक पांडे, अनारा गुप्ता, अवधेश मिश्रा जैसे कलाकार तो शामिल हुए ही साथ है कभी भोजपुरी जगत में अपना योगदान दे चुके कई नामी चेहरे भी नज़र आए। इसके अलावा जाने माने निर्माता अभय सिन्हा, प्रसिद्ध लेखक निर्देशक महेश पांडे सहित भोजपुरी जगत की तमाम हस्तियाँ मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत कादर खान को श्रदांजलि देने से हुई। रवि किशन के आगमन के बाद मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच पुराने कई मुद्दों को लेकर काफ़ी चर्चा हुई।

Advertisment
रवि किशन से बड़ा अभिनेता कोई नहीं- मनोज तिवारी Manoj Tiwari, Ravi Kishan, Khesari Lal Yadav

आपको बता दें की दोनों की आपसी दुश्मनी का ख़ामियाज़ा कई निर्माता को उठाना पड़ा था। कई फ़िल्मों का निर्माण कर चुके सुनील बूबना, अभय सिन्हा आदि ने पुरानी यादों को ताज़ा किया और बातों बातों में दोनों की दुश्मनी की चर्चा की। दोनों की बातों का सबने लुत्फ़ उठाया। मनोज तिवारी ने भी कई बातों को उठाया की किस तरह दोनों लड़ते थे। उन्होंने कहा कि रवि किशन की ख़ासियत उनका अभिनय है और वे इस बात को स्वीकारते हैं की आज उनसे बड़ा अभिनेता कोई नहीं है। समारोह में मनोज तिवारी के चर्चित गाने रिंकिया के पापा का एक ऐसा विडियो दिखाया गया जिसमें एक विदेशी को इस गाने को गाता दिखाई दिया। इस मौक़े पर खेसारी लाल के हिट गाने ठीक है को भी स्क्रीन पर दिखाया गया।

Advertisment
Latest Stories